[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना सस्ता, चांदी में भी गिरावट; जानिए नए रेट

GOLD News

मुंबई, 19 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो):  कारोबारी हफ्ते के पहले दिन घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 19 जनवरी की सुबह सोने के भाव दबाव में रहे, जबकि चांदी की कीमतों में भी नरमी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों फैक्टर्स का असर सोने-चांदी की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,603.51 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में गोल्ड रेट

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,43,920 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चेन्नई और कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,43,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,31,940 1,43,920
मुंबई 1,31,790 1,43,770
अहमदाबाद 1,31,840 1,43,820
चेन्नई 1,31,790 1,43,770
कोलकाता 1,31,790 1,43,770
हैदराबाद 1,31,790 1,43,770
जयपुर 1,31,940 1,43,920
भोपाल 1,31,840 1,43,820
लखनऊ 1,31,940 1,43,920
चंडीगढ़ 1,31,940 1,43,920

एक हफ्ते में अब भी मजबूत रहा सोना

हालिया गिरावट के बावजूद, साप्ताहिक आधार पर सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 3,320 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 3,050 रुपये मजबूत हुआ है। इससे साफ है कि लंबी अवधि में सोने का ट्रेंड अब भी सकारात्मक बना हुआ है।

वैश्विक संकेतों पर टिकी नजर

अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की अगली बैठक 27–28 जनवरी को होने वाली है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर ब्याज दरों में कटौती होती है तो सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 19 जनवरी की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव फिसलकर 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। हालांकि, साप्ताहिक आधार पर चांदी के भाव में करीब 35,000 रुपये की मजबूती देखने को मिली है।

विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 90.33 डॉलर प्रति औंस पर है। घरेलू बाजार में साल 2026 में अब तक चांदी की कीमत करीब 22.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है, जिससे इसका लंबी अवधि का रुझान अब भी मजबूत माना जा रहा है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची