[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: सोने का भाव बढ़ा, चांदी फिसली; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today

नई दिल्ली, 10 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): आज सुबह देशभर में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश (Safe Haven Assets) की बढ़ती मांग के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गोल्ड मजबूत हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव 4,479.38 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशक तेजी से सोने की ओर रुख कर रहे हैं।


🔶 दिल्ली में आज का गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट: ₹1,39,470 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,27,860 प्रति 10 ग्राम

🔶 मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट: ₹1,39,320 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,27,710 प्रति 10 ग्राम

🔶 पुणे और बेंगलुरु में गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट: ₹1,39,320 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,27,710 प्रति 10 ग्राम

आज का गोल्ड रेट: प्रमुख शहरों में कीमतें (₹/10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 127860 139470
मुंबई 127710 139320
अहमदाबाद 127760 139370
चेन्नई 127710 139320
कोलकाता 127710 139320
हैदराबाद 127710 139320
जयपुर 127860 139470
भोपाल 127760 139370
लखनऊ 127860 139470
चंडीगढ़ 127860 139470

क्यों चढ़ रहा है सोना?

साल 2025 के दौरान अब तक सोने की कीमतों में करीब 73.45% की मजबूती दर्ज की गई है। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग को तेज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर संभावित सैन्य कार्रवाई और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लेकर बयानबाजी से वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ा है।

इसके अलावा ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया बयानबाजी भी बाजार की चिंता बढ़ा रही है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका ग्रीनलैंड को खरीदने या अपने नियंत्रण में लेने पर विचार कर सकता है, जबकि डेनमार्क ने इसे लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इन घटनाओं ने निवेशकों को सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर धकेला है।


Silver Price Today: चांदी में गिरावट

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है।

  • भारत में चांदी का भाव: ₹2,48,900 प्रति किलोग्राम
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर भाव: 76.92 डॉलर प्रति औंस

हालांकि सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और करीब 164% की तेजी दिखाई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऊंची कीमतों पर चांदी के लिए सब्स्टीट्यूशन रिस्क बढ़ सकता है, क्योंकि इंडस्ट्रीज कॉपर और निकल जैसे सस्ते विकल्पों की ओर रुख कर सकती हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची