[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना सस्ता, चांदी भी लुढ़की; दिल्ली से लखनऊ-पटना तक जानें आज के रेट

नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे दिन जारी है। 5 मई को बाजार में गोल्ड की चमक एक बार फिर फीकी पड़ी, जबकि चांदी के भाव में भी नरमी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण सेफ हेवन एसेट माने जाने वाले सोने की मांग कमजोर हुई है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है।

Gold Price Today: पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1320 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1210 तक गिरी है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10 सस्ता होकर ₹1,49,760 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी ₹10 गिरकर ₹1,37,290 पर आ गया है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

Gold Price Today: नीचे दिए गए टेबल में देश के 10 बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं:

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,49,760₹1,37,290₹1,12,360
मुंबई₹1,49,610₹1,37,140₹1,12,210
कोलकाता₹1,49,610₹1,37,140₹1,12,210
चेन्नई₹1,52,720₹1,39,990₹1,16,790
बेंगलुरु₹1,49,610₹1,37,140₹1,12,210
हैदराबाद₹1,49,610₹1,37,140₹1,12,210
लखनऊ₹1,49,760₹1,37,290₹1,12,360
पटना₹1,49,660₹1,37,190₹1,12,260
जयपुर₹1,49,760₹1,37,290₹1,12,360
अहमदाबाद₹1,49,660₹1,37,190₹1,12,260

चांदी भी दो दिन बाद फिसली

चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब चांदी के भाव ₹100 प्रति किलोग्राम कम हुए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव ₹2,64,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। वहीं चेन्नई में चांदी ₹2,69,900 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है, जो देश में सबसे अधिक है।

Gold Price Today
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता सोना

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। मजबूत अमेरिकी डॉलर और पश्चिम एशिया में कम होते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश से दूर किया है।

WealthMills Securities के रिसर्च डायरेक्टर क्रांति बाथिनी का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से भी सोना कमजोर हुआ है।

Gold Price Today: आगे क्या रहेगा रुझान?

विश्लेषकों का मानना है कि फिलहाल सोना कंसोलिडेशन फेज में है। हालांकि लंबी अवधि में इसमें तेजी की उम्मीद बनी हुई है।

Goldman Sachs के अनुसार, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और भविष्य में ब्याज दरों में संभावित कटौती से सोने की कीमतों में उछाल आ सकता है। अनुमान है कि साल के अंत तक सोना ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

कुलमिलाकर, सोने और चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट निवेशकों के लिए अवसर भी हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी अवधि के निवेश की सोच रहे हैं। हालांकि, बाजार की अस्थिरता को देखते हुए विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा।

====

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ से जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

ये भी पढ़ें…

Iran Missile Attack: होर्मुज में टकराव तेज, ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत पर मिसाइल दागने का किया दावा

Wheat Export: भारत ने 4 साल बाद शुरू किया गेहूं एक्सपोर्ट, लेकिन बढ़ोतरी की रफ्तार पर क्यों है संदेह?

चीन ने लौटाया भारतीय चावल: GMO विवाद गहराया, निर्यातकों ने केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

RBI की बड़ी कार्रवाई: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, बैंकिंग सेवाएं तुरंत बंद

साल 2026 में ‘सुपर अलनीनो’ का खतरा: रिकॉर्ड गर्मी और चरम मौसम की आशंका

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची