[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बढ़त जारी, चांदी दूसरी दिन फिसली; जानें शहरवार लेटेस्ट रेट

मुंबई, 09 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की 9–10 दिसंबर को होने वाली बैठक से पहले गोल्ड और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है। दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। वहीं चांदी की कीमतें दूसरी दिन भी नीचे आई हैं।

सोना: दो दिनों में ₹280 तक महंगा

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड आज 10 ग्राम पर ₹10 बढ़कर ₹1,30,580 हो गया। दो दिनों में कुल बढ़ोतरी ₹280 रही। 22 कैरेट गोल्ड भी आज ₹10 चढ़कर ₹1,19,710 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि दो दिनों में इसमें ₹250 की तेजी दर्ज हुई है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर फेड ब्याज दरों में कटौती करता है तो सोने में और तेजी देखने को मिल सकती है। ब्याज दर घटने पर बॉन्ड्स की आकर्षकता कम होती है, जिससे निवेशक सेफ हेवन गोल्ड की ओर रुख करते हैं।

सिटीवाइज गोल्ड रेट (10 ग्राम)

शहर24 कैरट22 कैरट18 कैरट
दिल्ली₹1,30,580₹1,19,710₹97,980
मुंबई₹1,30,430₹1,19,560₹97,830
कोलकाता₹1,30,430₹1,19,560₹97,830
चेन्नई₹1,31,340₹1,20,390₹1,00,390
बेंगलुरु₹1,30,430₹1,19,560₹97,830
हैदराबाद₹1,30,430₹1,19,560₹97,830
लखनऊ₹1,30,580₹1,19,710₹97,980
पटना₹1,30,480₹1,19,610₹97,880
जयपुर₹1,30,580₹1,19,710₹97,980
अहमदाबाद₹1,30,480₹1,19,610₹97,880

चांदी: दो दिन में ₹1100 सस्ती

दिल्ली में चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन गिरी हैं। दो दिनों में एक किलो चांदी ₹1100 सस्ती होकर आज ₹1,88,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आज इसमें ₹100 की गिरावट दर्ज हुई।

  • मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव दिल्ली जैसा ही है।
  • चेन्नई में चांदी सबसे महंगी — ₹1,97,900 प्रति किलो।

क्यों अहम है यह हफ्ता?

यह हफ्ता बुलियन मार्केट के लिए इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि सोने और चांदी की दिशा तीन बड़े कारकों—FOMC मीटिंग से मिलने वाले संकेत, अमेरिका और चीन के आर्थिक डेटा, और रुपये-डॉलर की चाल—पर निर्भर करेगी। फेड की नीतियों और संभावित ब्याज दर कटौती का सीधा असर गोल्ड की निवेश मांग पर पड़ सकता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रुपये के 90 के स्तर पर पहुंचने से घरेलू बाजार में सोना पहले ही महंगा हो चुका है और इसकी तेजी Comex मार्केट से ज्यादा रही है। ब्याज दरों में कटौती, सेंट्रल बैंकों की मजबूत खरीदारी और फंड हाउसों की बढ़ती दिलचस्पी सोने को और ऊंचे स्तरों पर ले जा सकती है। इस सप्ताह बाजार की नजरें फेड चेयर जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों, चीन के ट्रेड और महंगाई के आंकड़ों और अमेरिकी रोजगार डेटा पर रहेंगी। ये सभी संकेतक मिलकर गोल्ड के ट्रेंड को दिशा देंगे।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची