[polylang_langswitcher]

सोने की कीमतों में फिर तेजी, लगातार 4 दिन की गिरावट के बाद दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,22,730 प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली, 7 नवंबर (कृषि भूमि डेस्क): देश में सोने की कीमत में पिछले चार दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। आज सुबह सोने के दामों में तेजी लौटी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

अमेरिकी शटडाउन और डॉलर में गिरावट से सोने को मिला सहारा
अमेरिका
में सरकारी विभागों का शटडाउन इतिहास का सबसे लंबा बन गया है। इस राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता ने वैश्विक वित्तीय बाजारों को प्रभावित किया है। ऐसे माहौल में निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख किया है। वहीं, डॉलर में कमजोरी से भी कीमती धातुओं को समर्थन मिला है।

देश के प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट (7 नवंबर 2025)

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,12,510 1,22,730
मुंबई 1,12,360 1,22,580
अहमदाबाद 1,12,410 1,22,630
चेन्नई 1,12,360 1,22,580
कोलकाता 1,12,360 1,22,580
हैदराबाद 1,12,360 1,22,580
जयपुर 1,12,510 1,22,730
भोपाल 1,12,410 1,22,630
लखनऊ 1,12,510 1,22,730
चंडीगढ़ 1,12,510 1,22,730

आगे भी बनी रह सकती है तेजी
वैश्विक बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि दिसंबर 2026 तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। वहीं, ANZ बैंक का अनुमान है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकता है। डीएसपी मेरिल लिंच का भी कहना है कि सोने में तेजी का रुझान अभी खत्म नहीं हुआ है।

चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 7 नवंबर को चांदी का रेट 1,52,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.60 डॉलर प्रति औंस है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल फैक्टर्स, डॉलर इंडेक्स की स्थिति और घरेलू मांग — आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव को और प्रभावित कर सकते हैं।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची