[polylang_langswitcher]

Mumbai Weather Today: मुंबई में येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं

मुंबई (कृषि भूमि ब्यूरो): Mumbai Weather Today: मुंबई और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज हो रही हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी AccuWeather के मुताबिक, बुधवार 4 जून को मुंबई में सुबह कुछ समय तक धूप रहने के बाद बादल छा सकते हैं। दोपहर के दौरान गर्मी बढ़ने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रात में भी बना रहेगा बादलों का डेरा

मौसम विभाग के अनुसार, रात के समय भी मुंबई में आसमान बादलों से घिरा रह सकता है। शाम और देर रात हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान मौसम उमस भरा और गर्म बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Mumbai Weather Today: विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर से आने वाली नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों तक शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Mumbai Weather Today: तेज हवाओं ने बढ़ाई चिंता

बुधवार को मुंबई के कई हिस्सों में तेज हवाएं दर्ज की गईं। सांताक्रूज इलाके में हवा की अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। वहीं, 3 जून को कोलाबा में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रूज में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज हवाओं और संभावित गरज-चमक को देखते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खुले स्थानों पर खड़े होने, पेड़ों के नीचे शरण लेने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

मुंबई की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में

Mumbai Weather Today: बारिश की संभावना के बावजूद मुंबई की वायु गुणवत्ता फिलहाल संतोषजनक नहीं है। AccuWeather के अनुसार शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी बारिश से प्रदूषण स्तर में कुछ राहत मिल सकती है।

पालघर में बिजली गिरने से बचाव के लिए अभियान

मानसून से पहले पालघर जिला प्रशासन ने बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014 से 2025 के बीच जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जव्हार, मोखाडा और विक्रमगढ़ क्षेत्र बिजली गिरने की घटनाओं के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील हैं। इसके अलावा दहानू, तलासरी और वाडा क्षेत्रों में भी खराब मौसम के दौरान मध्यम स्तर की बिजली गतिविधियां देखी जाती हैं।

Mumbai Weather Today
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ के व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें

प्रशासन लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दे रहा है।

महाराष्ट्र में 7 जून तक बारिश का अनुमान

Mumbai Weather Today: IMD के अनुसार, 3 से 7 जून के बीच कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में छिटपुट से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मराठवाड़ा क्षेत्र में भी 3 से 6 जून के बीच इसी तरह की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने 3 से 5 जून और फिर 8 से 9 जून के दौरान कोंकण एवं गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र में 5 जून को कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

तापमान में आएगी गिरावट

Mumbai Weather Today: IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में 5 जून तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 6 से 9 जून के बीच तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने लोगों से नियमित मौसम अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। मानसून के आगमन से पहले राज्य के कई हिस्सों में मौसम लगातार सक्रिय बना रहने की संभावना है।

====

Mumbai Weather Today के अलावा इन ख़बरों को भी पढ़ें…

केला उत्पादकों पर TR4 फंगस का खतरा, 50,000 करोड़ रुपये की केला अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा संकट

महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून की उम्मीद कम, किसानों को इंतजार की सलाह

अक्टूबर तक कॉटन आयात शुल्क मुक्त, उद्योग को राहत; किसानों पर बढ़ेगा दबाव

एक इंस्पेक्शन और ठप हो गया 20 साल पुराना कारोबार, जापान ने भारतीय आमों पर लगाया बैन

भारत के बासमती चावल निर्यात में 27% गिरावट, किसानों और कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Mango Storage: 12°C पर स्टोरेज से लंबे समय तक ताजा रहेंगे आम, चीनी शोध में मिला बड़ा समाधान

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची