[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने-चांदी में लौटी गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1.46 लाख के नीचे, जानें ताजा रेट

 

नई दिल्ली ( कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सप्ताहभर की तेजी के बाद सोमवार, 6 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के दाम नरम हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

हालांकि, पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने में मजबूत तेजी देखने को मिली थी। इस अवधि में 24 कैरेट सोना करीब 2,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 2,550 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ था। Gold Price Today: बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया गिरावट मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या है संकेत?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर (स्पॉट) सोना 4,175.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, ब्याज दरों की दिशा, डॉलर इंडेक्स और केंद्रीय बैंकों की खरीद जैसे कारक सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

वैश्विक निवेश बैंक जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि वर्ष 2026 के दौरान सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है, लेकिन इसकी रफ्तार सीमित रहने की संभावना है। बैंक के अनुसार, प्रमुख क्षेत्रों से मांग अपेक्षा के अनुरूप मजबूत नहीं रहने के कारण तेजी नियंत्रित रह सकती है।

जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि वर्ष की तीसरी तिमाही में सोना 4,300 डॉलर प्रति औंस और चौथी तिमाही में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

Gold Price Today: प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

देश के विभिन्न शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला।

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,34,640 1,46,870
मुंबई 1,34,490 1,46,720
अहमदाबाद 1,34,810 1,46,770
चेन्नई 1,34,540 1,49,450
कोलकाता 1,34,490 1,46,720
हैदराबाद 1,34,490 1,46,720
जयपुर 1,34,640 1,46,870
भोपाल 1,34,540 1,46,770
लखनऊ 1,34,640 1,46,870
चंडीगढ़ 1,34,640 1,46,870

Gold Price Today: चेन्नई में देश के प्रमुख शहरों की तुलना में 24 कैरेट सोने का भाव सबसे अधिक 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में कीमतें लगभग समान स्तर पर रहीं।

चांदी में भी आई नरमी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी, जिससे यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 62.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Gold Price Today
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ के व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें

किन कारकों से तय होती हैं सोने-चांदी की कीमतें?

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग और आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि कई वैश्विक कारकों से भी प्रभावित होती हैं। इनमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें, डॉलर की मजबूती, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीद, वैश्विक निवेशकों का रुझान और अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार की चाल प्रमुख हैं।

इसके अलावा, घरेलू स्तर पर आयात शुल्क, रुपये-डॉलर विनिमय दर, ज्वेलरी की मौसमी मांग और निवेशकों की खरीदारी भी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का कारण बनती है।

Gold Price Today: बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रहती है तो सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। हालांकि, निकट अवधि में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

=====

इन ख़बरों को भी पढ़ें…

किसानों से महंगा धान, इथेनॉल कंपनियों को सस्ता चावल! सरकार की OMSS नीति पर बड़े सवाल

FSSAI का एक्शन: रेड बुल, पेप्सिको समेत 6 एनर्जी ड्रिंक कंपनियों को नोटिस, ‘Energy Drink’ दावों पर सख्ती

कमजोर मानसून से दलहन की बुवाई पर ब्रेक, तुअर और मूंग की खेती में 50% से अधिक गिरावट

प्याज किसानों को राहत; केंद्र ने बढ़ाया न्यूनतम खरीद मूल्य, 16.50 रुपये किलो पर होगी खरीद

खरीफ 2026: जैविक खाद की मांग में रिकॉर्ड उछाल, किसानों ने खरीदी 11.17 लाख टन खाद

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची