[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: सोने की तेजी लौटी, चांदी में हल्की गिरावट

नई दिल्ली, 02 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): नए साल का दूसरा दिन गोल्ड मार्केट सोने के बाजार के लिए मजबूत संकेत लेकर आई है। आज  सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में कीमत 1,35,070 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,310.89 डॉलर प्रति औंस बना हुआ है।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें निकट अवधि में सीमित दायरे में रह सकती हैं, लेकिन महंगाई का दबाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग 2026 में सोने को समर्थन देती रहेगी।

साल 2025 के दौरान सोने ने करीब 73.45 प्रतिशत की मजबूती दिखाई। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि 2026 में भी सेंट्रल बैंकों की खरीद और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते सोने में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

देश के अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय मांग के कारण सोने के भाव में मामूली अंतर देखा जा रहा है।

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली123960135220
मुंबई123810135070
अहमदाबाद123860135120
चेन्नई123810135070
कोलकाता123810135070
हैदराबाद123810135070
जयपुर123960135220
भोपाल123860135120
लखनऊ123960135220
चंडीगढ़123960135220

चांदी में हल्की गिरावट, सालाना प्रदर्शन मजबूत

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में 2 जनवरी की सुबह गिरावट देखी गई और भाव 2,37,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि सालाना आधार पर चांदी ने लगभग 164 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की है, जो इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए बढ़ती खरीद और वैश्विक सप्लाई में कमी चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है। इसके अलावा चीन द्वारा चांदी के निर्यात पर नए नियंत्रण से अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी कीमतों को दीर्घकालिक समर्थन दे सकती है।

सोना और चांदी दोनों की घरेलू कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल फैक्टर्स से तय होती हैं। नए साल की शुरुआत में सोने की मजबूती यह संकेत दे रही है कि 2026 कीमती धातुओं के लिए एक अहम साल साबित हो सकता है, खासतौर पर उन निवेशकों के लिए जो स्थिरता और सुरक्षित रिटर्न की तलाश में हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची