[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना हुआ सस्ता, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में ताज़ा रेट

नई दिल्ली, 17 नवंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): सप्ताह की शुरुआत भारतीय बुलियन मार्केट के लिए सुस्त रही, क्योंकि सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता ने घरेलू कीमतों पर सीधा असर डाला है।

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और इसकी मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता है। फेड की संभावित रेट कटौती पर साफ संकेत न मिलने से निवेशकों में असमंजस बढ़ गया है। इसके साथ ही अमेरिका के ताज़ा आर्थिक आंकड़े अपेक्षा से कमजोर रहे हैं, जिससे आशंका है कि ब्याज दरें अभी और समय तक ऊँची बनी रह सकती हैं।

हाई इंटरेस्ट रेट गोल्ड को एक निवेश विकल्प के रूप में कम आकर्षक बनाती हैं, क्योंकि इससे बॉन्ड यील्ड और अन्य निवेश विकल्प बेहतर रिटर्न देने लगते हैं। इन परिस्थितियों में डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है, जो सोने की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। डॉलर के मजबूत होने पर अन्य मुद्राओं में सोना महंगा हो जाता है, जिससे वैश्विक मांग प्रभावित होती है। यही दबाव भारतीय बाजार तक भी पहुंचा है, जहां 24 कैरेट सोने के दामों में गिरावट देखी जा रही है।

प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें (प्रत‍ि 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 114790 125220
मुंबई 114640 125070
अहमदाबाद 114690 125120
चेन्नई 114640 125070
कोलकाता 114640 125070
हैदराबाद 114640 125070
जयपुर 114790 125220
भोपाल 114690 125120
लखनऊ 114790 125220
चंडीगढ़ 114790 125220

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने के समान ही चांदी की कीमतों में भी कमजोरी का रुझान देखने को मिल रहा है। 17 नवंबर को घरेलू बाजार में चांदी का भाव 168900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, हालांकि पिछले एक सप्ताह में इसमें 16500 रुपये की तेजी भी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 52.03 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया है, जो वैश्विक दबाव का संकेत देता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डॉलर की मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरों पर बनी अनिश्चितता चांदी के ट्रेडिंग सेंटीमेंट को भी प्रभावित कर रही है। डॉलर मजबूत होने पर कीमती धातुएं अन्य मुद्राओं में महंगी हो जाती हैं, जिससे मांग में नरमी आती है। यही वजह है कि चांदी की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची