[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: मकर संक्रांति पर महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी छुआ रिकॉर्ड स्तर; जानें ताजा रेट

मुंबई, 14 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): मकर संक्रांति की सुबह देशभर में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोना महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,42,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 1,42,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। हाजिर सोना 4,586.49 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,690 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: इन महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,540 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,30,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

पुणे और बेंगलुरु: पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट गोल्ड 1,42,540 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,30,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

आज का सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 130810 142690
मुंबई 130660 142540
अहमदाबाद 130710 142590
चेन्नई 130660 142540
कोलकाता 130660 142540
हैदराबाद 130710 142540
जयपुर 130810 142690
भोपाल 130360 142590
लखनऊ 130810 142690
चंडीगढ़ 130810 142690

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

ईरान में बढ़ती अशांति, रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने और सैन्य विकल्पों की चेतावनी ने निवेशकों को सुरक्षित संपत्तियों की ओर मोड़ा है।

इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद, तथा फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल से जुड़े विवादों ने भी सोने-चांदी को समर्थन दिया है।

चांदी भी चमकी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया है। 14 जनवरी की सुबह घरेलू बाजार में चांदी 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 85.64 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची