[polylang_langswitcher]

Commodity Market: खाने के तेल पर दबाव गहराया, धनिया में लोअर सर्किट, ग्वार सीड भी फिसला

मुंबई, 06 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते कमोडिटी मार्केट में खाने के तेल की कीमतों पर दबाव साफ नजर आ रहा है। पाम ऑयल, सोयाबीन और सरसों के भाव अपने-अपने निचले स्तरों के आसपास पहुंच गए हैं। वहीं मसालों और एग्री कमोडिटीज में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। सोमवार को धनिया में लोअर सर्किट लगा, जबकि ग्वार सीड की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली।

इंटरनेशनल मार्केट में खाने के तेलों का हाल

वैश्विक बाजार में पाम ऑयल करीब 3 हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया है। मलेशिया में पाम ऑयल की कीमत 4,000 रिंगिट प्रति टन के नीचे फिसल गई है। वहीं सोयाबीन की कीमतें 2 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं और इसका भाव $10.40 प्रति बुशेल के नीचे आ गया है।

सरसों (रेपसीड) की कीमतों में भी तेज दबाव दिखा है और इंटरनेशनल मार्केट में इसका भाव 450 यूरो प्रति टन से नीचे, यानी करीब 2 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, इस बीच सनफ्लावर ऑयल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। सनफ्लावर ऑयल 3 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।

सालाना और YTD परफॉर्मेंस

कमोडिटी YTD परफॉर्मेंस 1 साल का परफॉर्मेंस
सोयाबीन 0.49% की बढ़त 4% की तेजी
पाम ऑयल 1% की गिरावट 8% की कमजोरी
सनफ्लावर ऑयल 0.19% का दबाव 15% की तेजी
सरसों 1% की गिरावट 13% की गिरावट

धनिया में लोअर सर्किट

कमजोर स्पॉट डिमांड और सट्टेबाजों की बिकवाली के चलते धनिया वायदा कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। एनसीडीईएक्स (NCDEX) पर जनवरी डिलीवरी वाला धनिया कॉन्ट्रैक्ट ₹350 या 3.43% टूटकर ₹9,864 प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पहले यह ₹10,214 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ था। कुल 11,305 लॉट में कारोबार हुआ, जिससे बाजार में दबाव और गहराया।

ग्वार सीड की चाल भी कमजोर

ग्वार सीड वायदा कीमतों में भी सोमवार को कमजोरी देखने को मिली। जनवरी डिलीवरी का ग्वार सीड कॉन्ट्रैक्ट ₹89 या 1.46% गिरकर ₹6,010 प्रति क्विंटल पर आ गया। इसमें 29,005 लॉट का ओपन इंटरेस्ट दर्ज किया गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, उत्पादक इलाकों से बढ़ी सप्लाई के कारण ग्वार सीड की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची