[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: तीसरे दिन भी सोना-चांदी मजबूत, ये रहे ताजा भाव

नई दिल्ली, 07 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो):  अंतरराष्ट्रीय जियो-पॉलिटिकल टेंशन और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच सोने और चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। एक दिन की स्थिरता के बाद सोने के भाव में मजबूती बनी हुई है, जबकि चांदी भी लगातार ऊपर चढ़ रही है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हुआ है, वहीं 22 कैरट गोल्ड के भाव में भी ₹10 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते दो दिनों में 24 कैरट सोने के दाम कुल ₹3,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2,760 तक बढ़ चुके हैं।

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में लगातार तीसरे दिन इसके भाव बढ़े हैं। तीन दिनों में चांदी कुल ₹12,100 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। आज दिल्ली में चांदी ₹2,53,100 प्रति किलोग्राम बिक रही है, जिसमें आज ₹100 की तेजी आई है।

10 बड़े शहरों में आज सोने के भाव

शहर 24 कैरट (10 ग्राम) 22 कैरट (10 ग्राम) 18 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,38,980 ₹1,27,410 ₹1,04,280
मुंबई ₹1,38,830 ₹1,27,260 ₹1,04,130
कोलकाता ₹1,38,830 ₹1,27,260 ₹1,04,130
चेन्नई ₹1,39,980 ₹1,28,310 ₹1,07,010
बेंगलुरु ₹1,38,830 ₹1,27,260 ₹1,04,130
हैदराबाद ₹1,38,830 ₹1,27,260 ₹1,04,130
लखनऊ ₹1,38,980 ₹1,27,410 ₹1,04,280
पटना ₹1,38,880 ₹1,27,310 ₹1,04,180
जयपुर ₹1,38,980 ₹1,27,410 ₹1,04,280
अहमदाबाद ₹1,38,880 ₹1,27,310 ₹1,04,180

चांदी के भाव में फिर लौटी चमक

हाल के दिनों में चांदी के दामों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया है। पिछले साल के आखिरी तीन दिनों और नए साल 2026 के पहले दिन मिलाकर चार दिनों में चांदी ₹24,000 सस्ती हुई थी, लेकिन अब इसमें फिर मजबूती लौट आई है।

आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹2,53,100 प्रति किलो बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी के भाव ₹2,71,100 प्रति किलो हैं, जो प्रमुख महानगरों में सबसे ज्यादा हैं।

बाजार जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय हालात, डॉलर की चाल और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची