[polylang_langswitcher]

मुंबई, 12 दिसंबर (कृषि भूमि डेस्क): फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद 12 दिसंबर की सुबह सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 130760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,213.12 डॉलर प्रति औंस पर है।

अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाए जाने के बाद सोने में निवेश बढ़ा है। ब्याज दरों में गिरावट से बॉन्ड यील्ड घटने की संभावना रहती है, जिससे निवेशक सेफ हेवन एसेट सोने की ओर रुख करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,213.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

भारत में प्रमुख शहरों का गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली1,20,0101,30,910
मुंबई1,19,8601,30,760
अहमदाबाद1,19,9101,30,810
चेन्नई1,19,8601,30,760
कोलकाता1,19,8601,30,760
हैदराबाद1,19,8601,30,760
जयपुर1,20,0101,30,910
भोपाल1,19,9101,30,810
लखनऊ1,20,0101,30,910
चंडीगढ़1,20,0101,30,910

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67% की बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर वैश्विक परिस्थितियां स्थिर रहती हैं या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 तक सोने में 5% से 16% और उछाल दिख सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना साल की शुरुआत से अब तक करीब 60% चढ़ चुका है।

चांदी की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर पर

चांदी में भी 12 दिसंबर को तेजी जारी है। भारत में भाव 2,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। यह एक दिन पहले बनाए गए रिकॉर्ड हाई के आसपास है। साल की शुरुआत से अब तक चांदी 116.72% उछली है। ग्लोबल सप्लाई की कमी, चीन की बढ़ती मांग और औद्योगिक उपयोग में वृद्धि इसकी बड़ी वजह रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 62.88 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची