[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना और फिसला, दिल्ली में ₹1.44 लाख से नीचे 22 कैरेट का भाव; जानें अपने शहर का ताजा रेट

gold price today

नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार, 4 जून 2026 को राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,43,340 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो ₹1.44 लाख के स्तर से नीचे है। वहीं 24 कैरेट सोना ₹1,56,360 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में कमजोरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों की सतर्कता का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,463.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम को लेकर जारी अनिश्चितता और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की आशंकाओं ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है।

Gold Price Today: वैश्विक संकेतों का असर

सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियां, डॉलर इंडेक्स, केंद्रीय बैंकों की नीतियां और भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी इनकी दिशा तय करते हैं।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने वैश्विक निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ाई है। इसके अलावा प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रखने की संभावना भी बाजार की धारणा को प्रभावित कर रही है।

RBI की मौद्रिक नीति पर नजर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की जून बैठक 3 जून से शुरू हो चुकी है और इसके नतीजे 5 जून को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, महंगाई और आर्थिक वृद्धि को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण केंद्रीय बैंक इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। यदि रेपो रेट स्थिर रहता है तो इसका असर सोने समेत अन्य निवेश विकल्पों पर भी देखने को मिल सकता है।

Gold Price Today: प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,43,3401,56,360
मुंबई1,43,1901,56,210
अहमदाबाद1,43,2401,56,260
चेन्नई1,44,9901,58,170
कोलकाता1,43,1901,56,210
हैदराबाद1,43,1901,56,210
जयपुर1,43,3401,56,360
भोपाल1,43,2401,56,260
लखनऊ1,43,3401,56,360
चंडीगढ़1,43,3401,56,360

RBI ने सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में सामने आई उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बैंक ने अरबों डॉलर मूल्य का सोना बेचा है।

RBI ने स्पष्ट किया कि देश का भौतिक स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर स्थिर बना हुआ है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, 22 मई 2026 तक भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 16.85 प्रतिशत थी।

इस स्पष्टीकरण के बाद बाजार में फैली अटकलों पर विराम लगा है, हालांकि वैश्विक परिस्थितियों के चलते कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

Gold Price Today
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ के व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें

चांदी में भी नरमी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 4 जून की सुबह चांदी का भाव ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम रहा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 74.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

गौरतलब है कि इसी वर्ष जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी ने ₹4 लाख प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर पार किया था। मौजूदा गिरावट के बावजूद विशेषज्ञ दीर्घकालिक निवेशकों को कीमती धातुओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

आगे क्या रहेगा रुख?

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों की दिशा काफी हद तक RBI की मौद्रिक नीति, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करेगी। यदि वैश्विक अनिश्चितता बढ़ती है तो सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग फिर से मजबूत हो सकती है। फिलहाल बाजार में दबाव बना हुआ है और कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

====

इन ख़बरों को भी पढ़ें…

अमेरिका का नया टैरिफ दबाव: भारत समेत 54 देशों पर 12.5% अतिरिक्त शुल्क का प्रस्ताव, व्यापार वार्ता पर बढ़ा तनाव

Dry Fruit Prices: दिवाली से पहले महंगे होंगे ड्राई फ्रूट, सप्लाई संकट से कीमतों में 30% तक उछाल की आशंका

केला उत्पादकों पर TR4 फंगस का खतरा, 50,000 करोड़ रुपये की केला अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा संकट

महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून की उम्मीद कम, किसानों को इंतजार की सलाह

अक्टूबर तक कॉटन आयात शुल्क मुक्त, उद्योग को राहत; किसानों पर बढ़ेगा दबाव

एक इंस्पेक्शन और ठप हो गया 20 साल पुराना कारोबार, जापान ने भारतीय आमों पर लगाया बैन

भारत के बासमती चावल निर्यात में 27% गिरावट, किसानों और कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Mango Storage: 12°C पर स्टोरेज से लंबे समय तक ताजा रहेंगे आम, चीनी शोध में मिला बड़ा समाधान

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची