[polylang_langswitcher]

IIRF रैंकिंग 2025 में आरपीसीएयू पूसा को बड़ी सफलता, कृषि विश्वविद्यालयों में देश में 8वां स्थान

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

समस्तीपुर (कृषि भूमि ब्यूरो): IIRF रैंकिंगडॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2025 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को देश के कृषि विश्वविद्यालयों में 8वां तथा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है।

IIRF द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार विश्वविद्यालय का ओवरऑल स्कोर 971.59 रहा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली पहले स्थान पर रहा, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर है।

IIRF रैंकिंग: लगातार तीसरे वर्ष शानदार प्रदर्शन

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अब अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है। इसके लिए शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर सुधार पर जोर दिया जा रहा है।

IIRF
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ के व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें

कुलसचिव डॉ. पी.के. प्रणव ने कहा कि संस्थान में पारदर्शी कार्यसंस्कृति और सामूहिक प्रयासों के कारण लगातार सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। वहीं शिक्षा निदेशक डॉ. उमाकांत बेहरा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों में सुधार का प्रभाव छात्रों के प्रदर्शन और शोध की गुणवत्ता में दिखाई दे रहा है।

रैंकिंग में मिली सफलता के बाद विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

 

======

इन ख़बरों को भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून की उम्मीद कम, किसानों को इंतजार की सलाह

अक्टूबर तक कॉटन आयात शुल्क मुक्त, उद्योग को राहत; किसानों पर बढ़ेगा दबाव

एक इंस्पेक्शन और ठप हो गया 20 साल पुराना कारोबार, जापान ने भारतीय आमों पर लगाया बैन

भारत के बासमती चावल निर्यात में 27% गिरावट, किसानों और कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Mango Storage: 12°C पर स्टोरेज से लंबे समय तक ताजा रहेंगे आम, चीनी शोध में मिला बड़ा समाधान

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची