[polylang_langswitcher]

नई दिल्ली, 3 दिसंबर: सोने और चांदी की चमक आज देशभर में फीकी पड़ गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हो गया, वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 गिरा। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹610, और 22 कैरेट गोल्ड ₹560 नीचे आ चुका है।

चांदी के बाजार में भी नरमी दिखी। दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद आज चांदी ₹100 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के ताज़ा भाव (10 ग्राम)

शहर22 कैरट24 कैरट
दिल्ली₹1,19,190₹1,30,010
मुंबई₹1,19,040₹1,29,860
कोलकाता₹1,19,040₹1,29,860
चेन्नई₹1,20,390₹1,31,340
बेंगलुरु₹1,19,040₹1,29,860
हैदराबाद₹1,19,040₹1,29,860
लखनऊ₹1,19,190₹1,30,010
पटना₹1,19,090₹1,29,910
जयपुर₹1,19,190₹1,30,010
अहमदाबाद₹1,19,090₹1,29,910

चांदी के दाम: दो दिन में उतार-चढ़ाव के बाद फिर नरमी

दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹1,87,900 प्रति किलोग्राम है, जो कि कल से ₹100 कम है।
पिछले सप्ताह में चांदी लगातार पांच दिनों में ₹22,000 प्रति किग्रा तक महंगी हुई थी।

अन्य महानगरों के भाव:

  • मुंबई: ₹1,87,900/किग्रा
  • कोलकाता: ₹1,87,900/किग्रा
  • चेन्नई: ₹1,95,900/किग्रा (चारों महानगरों में सबसे महंगी)

आगे क्या रहेगा ट्रेंड?

गोल्डमैन सैक्स के सर्वे के मुताबिक, लगभग 70% वैश्विक संस्थागत निवेशक मानते हैं कि 2026 तक सोने में तेज़ी बनी रहेगी और यह नए रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचेगा।

  • 36% निवेशकों को लगता है कि सोना 2026 के अंत तक $5,000 प्रति औंस के पार जा सकता है।
  • एक-तिहाई निवेशक इसे $4,500–$5,000 के बीच देखते हैं।

जेपी मॉर्गन ने अनुमान लगाया है कि अगले साल की अंतिम तिमाही में सोना $5,055 प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि अगले साल के अंत तक सोना $4,400 प्रति औंस के करीब रहेगा।

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है और यह अभी 6 हफ्तों के उच्चतम स्तर के पास ट्रेड कर रहा है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची