Gold News

मुंबई, 2 दिसंबर, 2025 (कृषि भूमि देश): अमेरिकी फेड से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों पर सोने और चांदी की चमक आज लगातार दूसरे दिन बढ़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹660 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹610 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹3100 बढ़ी है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर (City)22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव (22 Carat 10g Gold Price)24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव (24 Carat 10g Gold Price)
दिल्ली (Delhi)₹1,19,760₹1,30,640
मुंबई (Mumbai)₹1,19,610₹1,30,490
कोलकाता (Kolkata)₹1,19,610₹1,30,490
चेन्नई (Chennai)₹1,20,710₹1,31,680
बेंगलुरु (Bengaluru)₹1,19,610₹1,30,490
हैदराबाद (Hyderabad)₹1,19,610₹1,30,490
लखनऊ (Lucknow)₹1,19,760₹1,30,640
पटना (Patna)₹1,19,660₹1,30,540
जयपुर (Jaipur)₹1,19,760₹1,30,640
अहमदाबाद (Ahmedabad)₹1,19,660₹1,30,540

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन चमकी

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹3100 बढ़े हैं। इससे पहले एक दिन चांदी स्थिर थी और उससे पहले लगातार पांच दिनों में प्रति किग्रा चांदी ₹22000 महंगी हुई थी। आज 2 दिसंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,88,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,96,100 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

क्या है आगे रुझान?

गोल्डमैन सैक्स के सर्वे में शामिल करीब 70% ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का मानना है कि साल 2026 में सोने में तेजी बनी रहेगी और यह नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। 1 दिसंबर को सोने में जबर्दस्त तेजी दिखी। फिलहाल यह करीब 6 हफ्तों के सबसे हाई लेवल पर है। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच हुए सर्वे में 900 से ज्यादा क्लाइंट्स ने गोल्ड की कीमतों को लेकर अपनी उम्मीदों को बारे में बताया। करीब 36% क्लाइंट्स का मानना था कि 2026 के अंत तक गोल्ड प्रति औंस $5,000 के पार निकल जाएगा। एक-तिहाई क्लाइंट्स का कहना था कि सोने का भाव प्रति औंस $4,500-$5,000 डॉलर के बीच रहेगा।

जेपी मॉर्गन ने भी गोल्ड का आउटलुक पॉजिटिव रहने का अनुमान जताया है और कहा है कि अगले साल की अंतिम तिमाही में सोना प्रति औंस $5,055 तक पहुंच सकता है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि अगले साल के अंत तक सोने का भाव प्रति औंस करीब $4,400 रहेगा। फिलहाल यह ₹4250 के आसपास है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची