नई दिल्ली, 3 दिसंबर: सोने और चांदी की चमक आज देशभर में फीकी पड़ गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हो गया, वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 गिरा। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹610, और 22 कैरेट गोल्ड ₹560 नीचे आ चुका है।
चांदी के बाजार में भी नरमी दिखी। दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद आज चांदी ₹100 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।
सिटीवाइज गोल्ड के ताज़ा भाव (10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरट | 24 कैरट |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,19,190 | ₹1,30,010 |
| मुंबई | ₹1,19,040 | ₹1,29,860 |
| कोलकाता | ₹1,19,040 | ₹1,29,860 |
| चेन्नई | ₹1,20,390 | ₹1,31,340 |
| बेंगलुरु | ₹1,19,040 | ₹1,29,860 |
| हैदराबाद | ₹1,19,040 | ₹1,29,860 |
| लखनऊ | ₹1,19,190 | ₹1,30,010 |
| पटना | ₹1,19,090 | ₹1,29,910 |
| जयपुर | ₹1,19,190 | ₹1,30,010 |
| अहमदाबाद | ₹1,19,090 | ₹1,29,910 |
चांदी के दाम: दो दिन में उतार-चढ़ाव के बाद फिर नरमी
दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹1,87,900 प्रति किलोग्राम है, जो कि कल से ₹100 कम है।
पिछले सप्ताह में चांदी लगातार पांच दिनों में ₹22,000 प्रति किग्रा तक महंगी हुई थी।
अन्य महानगरों के भाव:
- मुंबई: ₹1,87,900/किग्रा
- कोलकाता: ₹1,87,900/किग्रा
- चेन्नई: ₹1,95,900/किग्रा (चारों महानगरों में सबसे महंगी)
आगे क्या रहेगा ट्रेंड?
गोल्डमैन सैक्स के सर्वे के मुताबिक, लगभग 70% वैश्विक संस्थागत निवेशक मानते हैं कि 2026 तक सोने में तेज़ी बनी रहेगी और यह नए रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचेगा।
- 36% निवेशकों को लगता है कि सोना 2026 के अंत तक $5,000 प्रति औंस के पार जा सकता है।
- एक-तिहाई निवेशक इसे $4,500–$5,000 के बीच देखते हैं।
जेपी मॉर्गन ने अनुमान लगाया है कि अगले साल की अंतिम तिमाही में सोना $5,055 प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि अगले साल के अंत तक सोना $4,400 प्रति औंस के करीब रहेगा।
अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है और यह अभी 6 हफ्तों के उच्चतम स्तर के पास ट्रेड कर रहा है।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45