[polylang_langswitcher]

Gold Price: सोने की चमक और तेज, चांदी ₹4.10 लाख के पार; निवेशकों की सेफ-हेवन पर मजबूत पकड़

नई दिल्ली, 30 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच निवेशक लगातार सेफ-हेवन एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने के भाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। चांदी भी मजबूत निवेश मांग और औद्योगिक उपयोग के चलते रिकॉर्ड स्तरों के करीब बनी हुई है।

आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,79,010 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,64,110 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,78,860 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,63,960 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बरकरार है। हाजिर सोना 5595.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। जानकारों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर मंदी की आशंका, महंगाई का दबाव और भू-राजनीतिक जोखिम सोने को लगातार समर्थन दे रहे हैं।

बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

कीमती धातुओं में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान—जिसमें उन्होंने आने वाले समय में एक और युद्ध की आशंका जताई—से बाजारों में चिंता बढ़ी है। इसे अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसका सीधा असर सेफ-हेवन एसेट्स की मांग पर पड़ा है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,64,110 1,79,010
मुंबई 1,63,960 1,78,860
अहमदाबाद 1,64,010 1,78,910
चेन्नई 1,63,960 1,78,860
कोलकाता 1,63,960 1,78,860
हैदराबाद 1,63,960 1,78,860
जयपुर 1,64,110 1,79,010
भोपाल 1,64,010 1,78,910
लखनऊ 1,64,110 1,79,010
चंडीगढ़ 1,64,110 1,79,010

आगे कहां तक जा सकता है सोना

एनालिस्ट्स का मानना है कि मौजूदा हालात में सोने की तेजी अभी थमने के संकेत नहीं दे रही। सोसाइटी जेनरल का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं, मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक बुल केस में सोने की कीमत 5700 डॉलर प्रति औंस तक की रैली दिखा सकती है।

चांदी ने भी बनाया रिकॉर्ड

दूसरी ओर, चांदी ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 30 जनवरी की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव बढ़कर ₹4,10,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 120.45 डॉलर प्रति औंस के शिखर पर है।

विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी को एक तरफ निवेश मांग का सहारा मिल रहा है, तो दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहनों, सोलर पैनल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से मजबूत डिमांड कीमतों को सपोर्ट कर रही है। घरेलू बाजार में इस साल अब तक चांदी की कीमतें 69.2% तक उछल चुकी हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची