[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की तेजी कायम; फेड फैसले से पहले निवेशकों की नजर रेट पर

Gold News

मुंबई, 28 जनवरी कृषि (भूमि भूमि ब्यूरो): देश और दुनिया में सोने की कीमतों में बुधवार को हल्की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की तेजी बरकरार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर बाजार में अटकलें तेज हैं। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक का फैसला आज आना है, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

देश में बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव फिसलकर 1,62,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,61,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

हालांकि, बीते सात कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत करीब 9 प्रतिशत या 416.59 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ चुकी है, जिससे दीर्घकालिक निवेशकों का भरोसा अभी भी बना हुआ है।

प्रमुख शहरों में सोने के रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,48,590 1,62,090
मुंबई 1,48,440 1,61,940
अहमदाबाद 1,48,490 1,61,990
चेन्नई 1,48,440 1,61,940
कोलकाता 1,48,440 1,61,940
हैदराबाद 1,48,440 1,61,940
जयपुर 1,48,590 1,62,090
भोपाल 1,48,490 1,61,990
लखनऊ 1,48,590 1,62,090
चंडीगढ़ 1,48,590 1,62,090

चांदी की कीमत में मजबूती

दूसरी कीमती धातु चांदी में तेजी जारी है। 28 जनवरी की सुबह देश में चांदी का भाव 3,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 112.41 डॉलर प्रति औंस है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेश मांग के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग चांदी को सपोर्ट दे रही है।

आगे क्या कहते हैं एनालिस्ट

बाजार विश्लेषकों को सोने में आगे और तेजी की संभावना दिख रही है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं, मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि बुल केस में सोना 5,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करता है, तो सोने और चांदी जैसे सेफ-हेवन एसेट्स में निवेश और बढ़ सकता है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची