[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली; जानें देशभर के ताज़ा रेट

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के चलते गोल्ड रेट नीचे आए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि साप्ताहिक आधार पर इसमें अब भी मजबूत तेजी बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि निवेशक अमेरिकी ब्याज दर नीति और केंद्रीय बैंकों की खरीद पर नजर बनाए हुए हैं।

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने के भाव

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,320 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,23,140 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,34,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,22,990 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 123140 134320
मुंबई 122990 134170
अहमदाबाद 123040 134220
चेन्नई 122990 134170
कोलकाता 122990 134170
हैदराबाद 122990 134170
जयपुर 123140 134320
भोपाल 123040 134220
लखनऊ 123140 134320
चंडीगढ़ 123140 134320

चांदी की कीमत आज

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव घटकर ₹2,13,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

हालांकि बीते एक सप्ताह में चांदी करीब ₹16,000 प्रति किलो मजबूत हुई है। साल 2025 में अब तक चांदी की कीमतों में करीब 126% की उछाल दर्ज की जा चुकी है।

आगे का आउटलुक

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगले साल दिसंबर तक सोने की कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी से लंबी अवधि में सोने को मजबूत सपोर्ट मिल सकता है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची