[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: वैलेंटाइंस डे पर सोना हुआ सस्ता, चांदी भी पड़ी फीकी; जानें ताज़ा रेट

नई दिल्ली, 14 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): वैलेंटाइंस डे के मौके पर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भू-राजनीतिक हालात में थोड़ी नरमी आने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग कमजोर पड़ी है। इसी का असर कीमतों पर देखने को मिला।

वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि निवेशकों की नजर अमेरिका के आने वाले खुदरा महंगाई (Retail Inflation) के आंकड़ों पर टिकी हुई है।

देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,55,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में भी कीमतों में समान रुझान देखा गया है।

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,42,940 1,55,920
मुंबई 1,42,790 1,55,770
अहमदाबाद 1,42,840 1,55,820
चेन्नई 1,42,790 1,55,770
कोलकाता 1,42,790 1,55,770
बेंगलुरु 1,42,790 1,55,770
जयपुर 1,42,940 1,55,920
भोपाल 1,42,840 1,55,820
लखनऊ 1,42,940 1,55,920
चंडीगढ़ 1,42,940 1,55,920

चांदी भी फिसली, निवेशकों में सतर्कता

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी 14 फरवरी की सुबह गिरावट देखी गई। घरेलू बाजार में चांदी का भाव लुढ़ककर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 77.30 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये या करीब 5 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। गौरतलब है कि जनवरी महीने में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी है।

शहर चांदी का भाव (₹/किलो)
दिल्ली 2,75,000
मुंबई 2,75,000
अहमदाबाद 2,75,000
चेन्नई 2,75,000
कोलकाता 2,75,000
हैदराबाद 2,75,000
जयपुर 2,75,000
भोपाल 2,75,000
लखनऊ 2,75,000
चंडीगढ़ 2,75,000

एक्सपर्ट्स की राय: निवेश में रखें संतुलन

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय गिरावट पर चरणबद्ध खरीदारी ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जा रही है।

JP Morgan Global Research के अनुसार, 2026 में चांदी की औसत कीमत 81 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है, जबकि सोने के लिए अनुमान है कि 2026 के अंत तक भाव 6,300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

दिन चढ़ने के साथ बदला रुख

हालांकि, कारोबार के दौरान सोने में हल्की तेजी भी देखने को मिली। शनिवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे साफ है कि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है और निवेशकों को सतर्क रहकर फैसले लेने की जरूरत है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची