[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी, नौ दिनों में एक किलो चांदी ₹45,100 महंगी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): वैश्विक बाजारों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी टैरिफ की धमकियों के बीच भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की ओर बढ़ा है, जिसका सीधा असर बुलियन मार्केट पर पड़ा है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरट सोना ₹10 की मामूली बढ़त के साथ ₹1,46,400 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा होकर ₹1,34,210 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। बीते दो दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव कुल ₹2,470 और 22 कैरट गोल्ड के दाम ₹2,260 तक चढ़ चुके हैं।

देश के 10 बड़े शहरों में सोने के भाव (10 ग्राम)

शहर24 कैरट गोल्ड22 कैरट गोल्ड18 कैरट गोल्ड
दिल्ली₹1,46,400₹1,34,210₹1,09,840
मुंबई₹1,46,250₹1,34,060₹1,09,690
कोलकाता₹1,46,250₹1,34,060₹1,09,690
चेन्नई₹1,46,740₹1,34,510₹1,12,310
बेंगलुरु₹1,46,250₹1,34,060₹1,09,690
हैदराबाद₹1,46,250₹1,34,060₹1,09,690
लखनऊ₹1,46,400₹1,34,210₹1,09,840
पटना₹1,46,300₹1,34,110₹1,09,740
जयपुर₹1,46,400₹1,34,210₹1,09,840
अहमदाबाद₹1,46,300₹1,34,110₹1,09,740

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। दिल्ली में आज चांदी ₹100 बढ़कर ₹3,05,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते दो दिनों में चांदी ₹10,100 महंगी हुई है, जबकि पिछले नौ दिनों में एक किलो चांदी के भाव कुल ₹45,100 तक चढ़ चुके हैं।

मुंबई और कोलकाता में भी चांदी ₹3,05,100 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसके दाम ₹3,18,100 प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं।

क्यों महंगा हो रहा है सोना-चांदी?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड विवाद को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ गई है। 1 फरवरी 2026 से कई यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ और जून तक समझौता न होने पर 25% तक अतिरिक्त शुल्क की चेतावनी ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

इसी वजह से निवेशक शेयर और जोखिम भरे एसेट्स से पैसा निकालकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों में निवेश बढ़ा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक तनाव बना रहा, तो आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव और नई ऊंचाई छू सकते हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची