[polylang_langswitcher]

सोना रिकॉर्ड से फिसला: अंतरराष्ट्रीय दबाव में कीमतें नरम, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): साल 2025 के अंतिम दिनों में भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल बनी हुई है। बीते कुछ हफ्तों से लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा सोना अब थोड़ी नरमी दिखा रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 500 रुपये टूटकर 1,41,800 रुपये (सभी टैक्स सहित) पर आ गया है।

इस गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव है। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमतों में करीब 1.54% की कमी दर्ज की गई है और सोना फिलहाल 4,462 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।

शुद्धता के आधार पर आज का सोने का भाव (IBJA रेट)

शुद्धताप्रति 10 ग्राम रेट (₹)
24 कैरेट1,36,781
23 कैरेट1,36,233
22 कैरेट1,25,291
18 कैरेट1,02,586
14 कैरेट80,017

देश के बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली1,39,3901,27,7901,04,580
मुंबई1,39,2401,27,6401,04,430
कोलकाता1,39,2401,27,6401,04,430
चेन्नई1,42,0301,30,1901,08,640
पटना1,39,2901,27,6901,04,480
लखनऊ1,39,3901,27,7901,04,580

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का हाल

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,27,790 रुपये है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,39,240 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चांदी में रिकॉर्ड तेजी के बाद नरमी

चांदी की कीमतों ने इस सप्ताह निवेशकों को चौंकाया। दिल्ली में चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गई थी। हालांकि मंगलवार को इसमें गिरावट देखी गई और IBJA के अनुसार भाव फिसलकर 2,35,440 रुपये प्रति किलो रह गए। वहीं कुछ रिटेल बाजारों में चांदी की कीमत 2,57,900 रुपये प्रति किलो तक भी बताई जा रही है।

कुलमिलाकर, सोने-चांदी में मौजूदा उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर मूवमेंट से जुड़ा है। अल्पकाल में अस्थिरता बनी रह सकती है, जबकि दीर्घकालीन निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का मौका भी बन सकती है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची