[polylang_langswitcher]

सोना फिसला, चांदी भी टूटी; जानिए आज के ताजा भाव

Gold rate Today

मुंबई, 15 दिसंबर (कृषि भूमि डेस्क): सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 15 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,34,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

हालांकि, बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,770 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,450 रुपये मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,338.40 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

  • दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,34,060 | 22 कैरेट – ₹1,22,890
  • मुंबई, चेन्नई, कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,33,900 | 22 कैरेट – ₹1,22,740
  • पुणे, बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,33,900 | 22 कैरेट – ₹1,22,740

देश के बड़े शहरों में सोने के भाव (₹/10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,22,890 1,34,060
मुंबई 1,22,740 1,33,900
अहमदाबाद 1,22,790 1,33,960
चेन्नई 1,22,740 1,33,900
कोलकाता 1,22,740 1,33,900
हैदराबाद 1,22,740 1,33,900
जयपुर 1,22,890 1,34,060
भोपाल 1,22,790 1,33,960
लखनऊ 1,22,890 1,34,060
चंडीगढ़ 1,22,890 1,34,060

विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू बाजार में इस साल अब तक सोने की कीमतों में करीब 65% की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर वैश्विक हालात स्थिर रहते हैं और रुपये-डॉलर की विनिमय दर मौजूदा स्तरों के आसपास रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोना 5% से 16% तक चढ़ सकता है।

चांदी में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी में भी सोमवार सुबह कमजोरी दिखी। चांदी का भाव गिरकर 1,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में चांदी 8,000 रुपये मजबूत हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 64.57 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

जानकारों का कहना है कि सोना और चांदी—दोनों की घरेलू कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल ट्रेंड्स, डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक हालात से प्रभावित होती हैं।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

 

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची