[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना दूसरी बार फिसला, चांदी फिर चमकी-10 शहरों में जानें ताज़ा रेट

Gold Rate Today

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले भारतीय बुलियन मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है। सोने के भाव आज लगातार दूसरे दिन नीचे फिसले जबकि चांदी में तेजी जारी है। निवेशकों की नजर अब 9–10 दिसंबर को होने वाली फेड की बैठक पर टिक गई है, जहां ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बनी हुई हैं।

फेड दरें घटती हैं तो सोना आमतौर पर मजबूत होता है क्योंकि बॉन्ड यील्ड आकर्षक नहीं रह जाती। इसी वजह से बाजार में सावधानी के साथ हल्की बिकवाली देखी जा रही है।

सोना दो दिन में कितना गिरा?

दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 और 22 कैरेट ₹980 सस्ता हुआ। पिछले 48 घंटों में 24 कैरट सोना ₹990 और 22 कैरट ₹910 टूट चुका है।

इसके विपरीत, चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। दिल्ली में एक किलो चांदी दो दिनों में ₹1,100 बढ़ गई है।

10 बड़े शहरों में आज सोने के ताज़ा रेट

10 ग्राम के हिसाब से कीमतें (₹ में)

शहर 24K गोल्ड 22K गोल्ड 18K गोल्ड
दिल्ली 1,29,580 1,18,790 97,220
मुंबई 1,29,430 1,18,640 97,070
कोलकाता 1,29,430 1,18,640 97,070
चेन्नई 1,30,090 1,19,990 99,990
बेंगलुरु 1,29,430 1,18,640 97,070
हैदराबाद 1,29,430 1,18,640 97,070
लखनऊ 1,29,580 1,18,790 97,220
पटना 1,29,480 1,18,690 97,120
जयपुर 1,29,580 1,18,790 97,220
अहमदाबाद 1,29,480 1,18,690 97,120

चांदी आज कहाँ तक पहुंची?

दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹1,90,100 प्रति किलोग्राम हो गया। यह मुंबई और कोलकाता में भी इसी स्तर पर है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी—₹1,99,100 प्रति किलोग्राम बिक रही है।

इस हफ्ते क्यों अहम रहेगा बुलियन मार्केट?

एनालिस्टों के मुताबिक, इस सप्ताह सोना और चांदी की चाल इन प्रमुख फैक्टरों पर निर्भर करेगी—

  • फेड की पॉलिसी और जेरोम पॉवेल की टिप्पणी
  • चीन तथा अमेरिका का आर्थिक डेटा
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रुपये के 90 स्तर पर पहुंचने से भारत में सोना महंगा दिख रहा है। इंडस्ट्रियल डिमांड और टाइट सप्लाई चांदी को शॉर्ट टर्म में ₹2,00,000–₹2,25,000 प्रति किलो तक ले जा सकती है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची