[polylang_langswitcher]

नई दिल्ली, 25 नवंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व से संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों के बीच कीमती धातुओं पर दबाव लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर दोनों के भाव आज फिर नीचे फिसले, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों को राहत मिली है।

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में भी उतनी ही गिरावट देखी गई। दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹720 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड ₹660 प्रति 10 ग्राम लुढ़क चुका है। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर बने बिकवाली दबाव और डॉलर इंडेक्स की मजबूती से जुड़ी मानी जा रही है।

सिटीवाइज गोल्ड प्राइस: देशभर में नरम रुख
देश के 10 बड़े शहरों में सोने के आज के दाम इस प्रकार रहे:

शहर 22 कैरट (10 ग्राम) 24 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,14,840 ₹1,25,270
मुंबई ₹1,14,690 ₹1,25,120
कोलकाता ₹1,14,690 ₹1,25,120
चेन्नई ₹1,15,190 ₹1,25,660
बेंगलुरु ₹1,14,690 ₹1,25,120
हैदराबाद ₹1,14,690 ₹1,25,120
लखनऊ ₹1,14,840 ₹1,25,270
पटना ₹1,14,740 ₹1,25,170
जयपुर ₹1,15,110 ₹1,25,560
अहमदाबाद ₹1,14,840 ₹1,25,270

चांदी भी लगातार दूसरे दिन लुढ़की
सोने की तरह चांदी भी अपनी चमक वापस नहीं पा सकी। दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन फिसली है। दो दिनों में प्रति किलो चांदी ₹1100 तक नीचे आ चुकी है। इससे पहले यह 1 दिन में स्थिर रही थी, लेकिन उसके पहले ₹3000 महंगी और फिर लगातार दो दिनों तक ₹7000 सस्ती हुई थी।

आज 25 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,62,900 प्रति किलोग्राम बिक रही है, जो कल से ₹100 कम है।

अन्य महानगरों में भी यही रुझान देखने को मिला। मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव दिल्ली जैसा ही रहा, जबकि चेन्नई में यह ₹1,70,900 प्रति किग्रा के भाव पर पहुंच चुकी है, जो चारों महानगरों में सबसे अधिक है।

आगे क्या? एचएसबीसी ने दिए सकारात्मक संकेत
एचएसबीसी की थिंक फ्यूचर्स 2026 रिपोर्ट के अनुसार निकट भविष्य में गोल्ड में तेजी का रुझान बरकरार रह सकता है। रिपोर्ट कहती है कि केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार गोल्ड की भारी खरीदारी, गोल्ड ईटीएफ में मजबूत निवेश, और वैश्विक अनिश्चितताओं में सुरक्षित निवेश की मांग – इन सभी कारणों से सोने की कीमतों को समर्थन मिलेगा।

एचएसबीसी के मुताबिक वर्तमान में गोल्ड प्रति औंस $4000 के आसपास कंसॉलिडेशन फेज में है। शॉर्ट टर्म में यह रुकावट बनी रह सकती है, लेकिन उसके बाद फिर तेज रफ्तार की उम्मीद जताई गई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2022 में केंद्रीय बैंकों के रिजर्व में गोल्ड की हिस्सेदारी 13% थी, जो 2025 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 22% हो गई। इसी अवधि में गोल्ड की कीमतें प्रति औंस $2000 से बढ़कर $4000 से ऊपर पहुंचीं यानी करीब 125% का उछाल।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची