[polylang_langswitcher]
Custard Seed Uodate

अहमदाबाद, 05 अगस्त (कृषि भूमि ब्यूरो):

गुजरात (Gujarat) में अरंडी (Castor) की आवक में कमी के चलते हाजिर बाजार में भावों में तेजी देखी जा रही है, हालांकि वायदा बाजार में नरमी बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अरंडी की बुवाई में इस साल तेजी आई है और अरंडी तेल के निर्यात में कमी से मंदी का माहौल बना है। इसी कारण वायदा बाजार में अरंडी (Castor Seed) की कीमतें नीचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं।

ट्रेडर्स के अनुसार, पिछले सप्ताह गुजरात में अरंडी की बुवाई में पिछले वर्ष की तुलना में 67% वृद्धि दर्ज की गई थी, जबकि सोमवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यह वृद्धि घटकर 56.81% रह गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद जो बुवाई के अंतिम आंकड़े आएंगे, उनमें केवल 5-10% की बढ़त ही दर्ज होगी, क्योंकि इस वर्ष मानसून समय से 25 दिन पहले शुरू हो गया था जिससे बुवाई का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इस स्थिति का फायदा मंदी के पक्षधर उठा रहे हैं। हकीकत यह है कि फिलहाल हाजिर बाजार में अरंडी की आवक में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके चलते वायदा बाजार में कमजोरी के बावजूद हाजिर बाजार में भाव मजबूत बने हुए हैं।

आज की आवक व भाव स्थिति:
मंगलवार को गुजरात में अरंडी की कुल 21,000 बोरी (35 किग्रा), राजस्थान से 4,000 बोरी और सीधा मिलों से 1,000 बोरी की आवक के साथ कुल 26,000 बोरियों की आवक हुई। यह आवक शनिवार की तुलना में 2,000 बोरी कम रही। राज्य में आज अरंडी के भाव ₹1290 से ₹1310 प्रति 20 किलोग्राम के बीच रहे।

===

हमारे साथ जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची