[polylang_langswitcher]

इंडिया रबर एक्सपो 2026 का भव्य समापन, वैश्विक साझेदारियों और बड़े बिज़नेस अवसरों को मिला बढ़ावा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (कृषि भूमि ब्यूरो): India Rubber Expo 2026 – एशिया की सबसे बड़ी रबर उद्योग प्रदर्शनी इंडिया रबर एक्सपो (IRE) 2026 का 12वां संस्करण भारत मंडपम में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। चार दिनों तक चले इस मेगा आयोजन ने मजबूत बिज़नेस गतिविधियों, वैश्विक साझेदारियों और तकनीकी नवाचारों के जरिए उद्योग जगत में नई ऊर्जा का संचार किया।

ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस एक्सपो ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारत वैश्विक रबर उद्योग में तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। इस वर्ष 400 से अधिक प्रदर्शकों और बड़ी संख्या में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने भाग लिया, जिससे यह संस्करण अब तक का सबसे प्रभावशाली माना जा रहा है।

बढ़ती मांग और मजबूत बिज़नेस संकेत

India Rubber Expo 2026इस वर्ष के आयोजन के प्रमुख आंकड़ों पर नजर डालें तो यह इंडिया रबर एक्सपो (India Rubber Expo 2026 )का 12वां संस्करण था, जिसका आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया गया। इसमें 400 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया, जबकि बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। एक्सपो में मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उत्पादों और समाधानों को प्रदर्शित किया गया, जो इसकी व्यापक औद्योगिक पहुंच को दर्शाता है।

India Rubber Expo 2026 के दौरान ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और औद्योगिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर व्यापारिक पूछताछ दर्ज की गई। प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी कंपनियों के बीच उच्च-मूल्य वाले बी2बी संवाद जारी रहे, जहां कई डील्स फाइनल हुईं और संभावित साझेदारियों को मूर्त रूप मिला।

वैश्विक मंच के रूप में उभरता भारत

India Rubber Expo 2026 (IRE 2026) में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विदेशी कंपनियों और खरीदारों की सक्रिय उपस्थिति ने यह संकेत दिया कि भारत अब केवल उपभोक्ता बाजार ही नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग हब के रूप में भी मजबूत स्थिति में है।

रबर वैल्यू चेन के हर स्तर—कच्चे माल, मशीनरी, प्रोसेसिंग तकनीक और तैयार उत्पाद—में नई तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन किया गया। इससे उद्योग के लिए नए व्यापारिक अवसरों के द्वार खुले हैं।

उद्योग नेताओं की प्रतिक्रिया

India Rubber Expo 2026 के चेयरमैन विपन मेहता ने कहा कि इस वर्ष एक्सपो में “असाधारण बिज़नेस परिणाम देखने को मिले हैं, जो उद्योग के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।”

वहीं, चीफ कन्वीनर संजयव सिक्का ने इसे उद्योग सहयोग और दीर्घकालिक विकास का मजबूत प्लेटफॉर्म बताया।

अनय गुप्ता, अध्यक्ष AIRIA के अनुसार, यह आयोजन वैश्विक रबर इकोसिस्टम को एक मंच पर लाने में सफल रहा है और भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को और मजबूत करता है।

सांस्कृतिक रंग और नेटवर्किंग

एक्सपो के दौरान “Colors of India – Celebrating Culture, Elegance & Meaningful Connections” कार्यक्रम ने भी खास आकर्षण पैदा किया। इसमें रोहनप्रीत सिंह और उनके बैंड की प्रस्तुति ने व्यापारिक माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया और प्रतिभागियों के बीच अनौपचारिक नेटवर्किंग को बढ़ावा दिया।

भविष्य की दिशा

इंडिया रबर एक्सपो 2026 ने न केवल व्यापारिक सफलता दर्ज की, बल्कि यह भी संकेत दिया कि भारतीय रबर उद्योग नवाचार, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और सहयोग के नए युग में प्रवेश कर चुका है। इस संस्करण ने स्केल, भागीदारी और उद्योग जुड़ाव के नए मानक स्थापित किए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह मंच और भी बड़े वैश्विक निवेश और साझेदारियों को आकर्षित करेगा, जिससे भारत की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

ये ख़बरें भी पढ़ें…

खरीफ 2026 के लिए 41,534 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी मंजूर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

9 साल में सबसे कम होगा चीनी का बकाया स्टॉक, उत्पादन घटकर 281 लाख टन

सरकारी खरीद में उछाल; खरीफ सीजन 2025-26 में रिकॉर्ड 463 लाख टन चावल की खरीद

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची