[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी गिरावट; जानिए 5 मार्च का नया रेट

नई दिल्ली, 05 मार्च (कृषि भूमि ब्यूरो): होली के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 5 मार्च 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹164650 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹164500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

हालांकि घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Asset) के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में तेजी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.8 प्रतिशत बढ़कर 5,176.69 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

वहीं अप्रैल डिलीवरी वाले यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 5,186.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी 2026 को ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक करते हुए खुली जंग का ऐलान किया था। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए जवाब दिया।

इस संघर्ष के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर भी सामने आई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक वित्तीय बाजारों के साथ-साथ कीमती धातुओं की कीमतों पर भी देखा जा रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹164650 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹150940 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹150790 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹164500 प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के दाम लगभग समान हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹164500 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹150790 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 150940 164650
मुंबई 150790 164500
अहमदाबाद 150840 164550
चेन्नई 150790 164500
कोलकाता 150790 164500
हैदराबाद 150790 164500
जयपुर 150940 164650
भोपाल 150840 164550
लखनऊ 150940 164650
चंडीगढ़ 150940 164650

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 5 मार्च की सुबह चांदी का भाव ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में तेजी देखी गई है। स्पॉट सिल्वर की कीमत 1.2 प्रतिशत बढ़कर 84.43 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक राजनीतिक तनाव, डॉलर की मजबूती और केंद्रीय बैंकों की नीतियां आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं।

यदि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता है तो सोने की मांग और कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची