[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, चांदी फिसली; जानिए लेटेस्ट रेट

मुंबई, 26 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today – सुरक्षित निवेश की डिमांड बढ़ने की वजह से आज भी सोने की कीमत में मजबूती दर्ज की गई। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। एक दिन पहले दिल्ली के बाजार में सोने के भाव में करीब 1,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। हाजिर सोना 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जिससे घरेलू कीमतों को भी सपोर्ट मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी लगभग यही दरें देखने को मिल रही हैं।

देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 1,48,560 1,62,050
मुंबई 1,48,410 1,61,900
अहमदाबाद 1,48,460 1,61,950
चेन्नई 1,48,410 1,61,900
कोलकाता 1,48,410 1,61,900
हैदराबाद 1,48,410 1,61,900
जयपुर 1,48,560 1,62,050
भोपाल 1,48,460 1,61,950
लखनऊ 1,48,560 1,62,050
चंडीगढ़ 1,48,560 1,62,050

चांदी की कीमत में गिरावट

सोने के उलट, 26 फरवरी की सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव फिसलकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले इसमें करीब 5,900 रुपये या लगभग दो प्रतिशत की तेजी देखी गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस पर है। गौरतलब है कि जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी थी, जिसके बाद से इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

कुल मिलाकर, Gold Price Today के ट्रेंड से साफ है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोना निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है, जबकि चांदी में फिलहाल मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची