[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए ताजा भाव

नई दिल्ली, 17 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): आज निवेशकों और ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। राजधानी दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बीते दो दिनों में दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,320 और 22 कैरेट सोना ₹1,210 सस्ता हुआ है। आज सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम हल्की नरमी देखी गई।

बाजार में कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव के चलते सोने की तेजी फिलहाल थमी हुई नजर आ रही है।

सिटीवाइज गोल्ड रेट: 10 बड़े शहरों के ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर24 कैरट (10 ग्राम)22 कैरट (10 ग्राम)18 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,56,580₹1,43,540₹1,17,470
मुंबई₹1,56,430₹1,43,390₹1,17,320
कोलकाता₹1,56,430₹1,43,390₹1,17,320
चेन्नई₹1,57,520₹1,44,390₹1,23,490
बेंगलुरु₹1,56,430₹1,43,390₹1,17,320
हैदराबाद₹1,56,430₹1,43,390₹1,17,320
लखनऊ₹1,56,580₹1,43,540₹1,17,470
पटना₹1,56,480₹1,43,440₹1,17,370
जयपुर₹1,56,580₹1,43,540₹1,17,470
अहमदाबाद₹1,56,480₹1,43,440₹1,17,370

चांदी भी लगातार दूसरे दिन सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। बीते दो दिनों में चांदी की कीमतों में कुल ₹7,100 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली में चांदी ₹2,67,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जिसमें ₹100 की और गिरावट आई है।

मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे सस्ती ₹2,64,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर उपलब्ध है।

एक्सपर्ट की राय: आगे क्या रहेगा रुख?

कमोडिटी बाजार के जानकारों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों पर फिलहाल मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है। बाजार की नजर अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) के आंकड़ों और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक की कार्यवाही पर टिकी हुई है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी कंसोलिडेशन के दायरे में रह सकते हैं। अमेरिकी GDP डेटा, PCE इनफ्लेशन आंकड़े और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियां बाजार में अस्थिरता बनाए रख सकती हैं। ट्रेडर्स फिलहाल कीमतों की स्पष्ट दिशा को लेकर बंटे हुए हैं और नए फंडामेंटल ट्रिगर्स का इंतजार कर रहे हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची