[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव

नई दिल्ली, 16 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। घरेलू सर्राफा बाजार में पिछले सत्र की भारी गिरावट का असर आज भी बना हुआ है। आज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि मुंबई में यह 1,57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 2,400 रुपये या 1.5% टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिसके बाद आज भी कमजोरी जारी है।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में 24 कैरेट सोना 1,57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,44,740 1,57,890
मुंबई 1,44,590 1,57,740
अहमदाबाद 1,44,640 1,57,790
चेन्नई 1,44,590 1,57,740
कोलकाता 1,44,590 1,57,740
हैदराबाद 1,44,590 1,57,740
जयपुर 1,44,740 1,57,890
भोपाल 1,44,640 1,57,790
लखनऊ 1,44,740 1,57,890
चंडीगढ़ 1,44,740 1,57,890

वैश्विक बाजार का रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना फिलहाल 4,968.40 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि, दीर्घकालिक नजरिये से बुलिश अनुमान बने हुए हैं। JP Morgan का मानना है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

गिरावट पर भी क्यों बनी है मांग?

देश की प्रमुख ज्वेलरी कंपनी टाइटन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय चावला का कहना है कि ग्राहक अब सोने की कीमतों में हर गिरावट को खरीदारी का मौका मान रहे हैं।

उनके मुताबिक, शेयर बाजार की तरह ही निवेशक गोल्ड में भी “डिप पर खरीदारी” की रणनीति अपना रहे हैं। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद मांग मजबूत बनी हुई है।

चांदी में भी तेज गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। 16 फरवरी की सुबह चांदी 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस है।

शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 13,500 रुपये या 5.03% टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर चुकी थी।

आगे क्या?

कमजोर शुरुआत के बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में सोने-चांदी की चमक बनी रह सकती है। वैश्विक अनिश्चितता, महंगाई और निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों की तलाश इन कीमती धातुओं को सपोर्ट देती रहेगी। फिलहाल बाजार की नजर अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर की चाल पर टिकी हुई है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची