[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना नई ऊंचाई पर, तेजी का सिलसिला जारी

नई दिल्ली, 29 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): आज सुबह सोने की कीमतों में एक बार फिर मजबूती देखने को मिली है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। कमजोर अमेरिकी डॉलर, वैश्विक अनिश्चितता और ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व के रुख ने सोने को मजबूती दी है।

घरेलू बाजार में सोने के दाम

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,53,310 1,67,240
मुंबई 1,53,160 1,67,090
अहमदाबाद 1,53,210 1,67,140
चेन्नई 1,53,160 1,67,090
कोलकाता 1,53,160 1,67,090
हैदराबाद 1,53,160 1,67,090
जयपुर 1,53,310 1,67,240
भोपाल 1,53,210 1,67,140
लखनऊ 1,53,310 1,67,240
चंडीगढ़ 1,53,310 1,67,240

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,256.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कमजोर अमेरिकी डॉलर ने सोने को समर्थन दिया है। डॉलर इंडेक्स करीब चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे गोल्ड की सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बढ़ी है।

फेडरल रिजर्व के फैसले का असर

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने जनवरी की बैठक में ब्याज दरों को 3.50%–3.75% के दायरे में स्थिर रखने का फैसला किया है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और महंगाई व रोजगार को लेकर जोखिम सीमित हैं। इस बयान से संकेत मिलता है कि ब्याज दरों में कटौती से पहले लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, जो सोने के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।

आगे कितना जा सकता है सोना?

एनालिस्ट्स को सोने में आगे भी तेजी की संभावना नजर आ रही है। सोसाइटी जेनरल का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि बुल केस में सोना 5,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

चांदी की कीमत में भी उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। 29 जनवरी की सुबह चांदी 3,80,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 112.22 डॉलर प्रति औंस है। औद्योगिक मांग और निवेश दोनों से चांदी को समर्थन मिल रहा है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची