[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना नए रिकॉर्ड पर, दिल्ली में 24 कैरेट ₹1,62,110 प्रति 10 ग्राम; चांदी भी तेज

मुंबई, 27 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 27 जनवरी की सुबह देश के सर्राफा बाजारों में सोना एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,62,110 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,48,610 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,61,960 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी स्तर पर चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में भी भाव बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5000 डॉलर प्रति औंस के पार निकल चुका है, जिससे घरेलू बाजारों को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है।

सोने के ताजा भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,48,610 1,62,110
मुंबई 1,48,460 1,61,960
अहमदाबाद 1,48,510 1,62,010
चेन्नई 1,48,460 1,61,960
कोलकाता 1,48,460 1,61,960
हैदराबाद 1,48,460 1,61,960
जयपुर 1,48,610 1,62,110
भोपाल 1,48,510 1,62,010
लखनऊ 1,48,610 1,62,110
चंडीगढ़ 1,48,610 1,62,110

क्यों मजबूत है सोने का रुख?

एनालिस्ट्स के मुताबिक, सोने में आगे भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें बाजार को सपोर्ट दे रही हैं। अगर दरें घटती हैं, तो सोना और चांदी जैसे सेफ-हेवन एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।

गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने का अनुमान बढ़ाकर 5400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। वहीं, सोसाइटी जेनरल का मानना है कि साल के अंत तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक जाने की क्षमता रखता है।

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 27-28 जनवरी को होनी है, जिस पर वैश्विक निवेशकों की नजर बनी हुई है।

चांदी भी तेज

सोने के साथ-साथ चांदी में भी मजबूती देखने को मिल रही है। 27 जनवरी की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव बढ़कर ₹3,60,100 प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 113.46 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची