[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में भी जोरदार उछाल

Gold News

नई दिल्ली, 24 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखा जा रहा है। 24 जनवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है।

विशेषज्ञों के मुताबिक भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और निवेशकों की मजबूत मांग ने सोने को नई ऊंचाई दी है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

नीचे देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव दिए गए हैं:

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली144210157310
मुंबई144060157160
अहमदाबाद144110157210
चेन्नई144060157160
कोलकाता144060157160
हैदराबाद144060157160
जयपुर144210157310
भोपाल144110157210
लखनऊ144210157310
चंडीगढ़144210157310

अंतरराष्ट्रीय संकेत क्या कह रहे हैं?

वैश्विक निवेश बैंक Goldman Sachs ने दिसंबर 2026 के लिए सोने के भाव का अनुमान 4,900 डॉलर से बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि वैश्विक नीतिगत जोखिमों के बीच निजी निवेशक 2026 तक अपने गोल्ड होल्डिंग्स बेचने के मूड में नहीं होंगे। ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा, “हम मानते हैं कि प्राइवेट सेक्टर के डायवर्सिफिकेशन वाले ऐसे खरीदार जो वैश्विक नीतिगत जोखिमों से बचने के लिए सोना खरीदते हैं, 2026 में अपना सोना नहीं बेचेंगे।”

चांदी भी चमकी

सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिल रही है। 24 जनवरी की सुबह देश में चांदी का भाव बढ़कर 3,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 99.46 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है।

विश्लेषकों के अनुसार घरेलू मांग, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों की नीतियां आगे भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करती रहेंगी। निवेशकों के लिए यह समय बाजार पर करीबी नजर रखने का है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची