[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: नए हफ्ते की शुरुआत में सोना फिसला, जानें ताजा भाव

नई दिल्ली, 05 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,35,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,35,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हालांकि, बीते एक सप्ताह की बात करें तो 24 कैरेट सोना 750 रुपये और 22 कैरेट सोना 760 रुपये मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,392.94 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 135960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 124640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

इन तीनों बड़े शहरों में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 124490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 135810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में रेट

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 135810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 124490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली124640135960
मुंबई124490135810
अहमदाबाद124540135860
चेन्नई124490135810
कोलकाता124490135810
हैदराबाद124490135810
जयपुर124640135960
भोपाल124540135860
लखनऊ124640135960
चंडीगढ़124640135960

लॉन्ग टर्म ट्रेंड अब भी मजबूत

सोने की कीमतें साल 2025 में 73.45% तक मजबूत हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में भी सोने में तेजी की संभावना बनी हुई है, हालांकि शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं।

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी से जुड़े घटनाक्रम ने भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ाया है, जिससे सोना-चांदी जैसे सेफ-हेवन एसेट्स को सपोर्ट मिल सकता है।

चांदी में भी गिरावट

आज चांदी का भाव 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हालांकि बीते एक सप्ताह में चांदी 3,100 रुपये चढ़ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74.52 डॉलर प्रति औंस है।

सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन करते हुए करीब 164% की बढ़त दर्ज की है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन द्वारा चांदी के निर्यात पर नए नियंत्रण से वैश्विक सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे आगे कीमतों को सहारा मिल सकता है।

नए सप्ताह की शुरुआत में सोना-चांदी भले ही दबाव में दिख रहे हों, लेकिन लॉन्ग टर्म आउटलुक अब भी मजबूत बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय संकेतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर रहेगी।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची