Gold Price Today: नहीं थम रही सोने की गिरावट, धनतेरस से अब तक ₹7600 सस्ता, जानें आज का रेट

Gold Rate News

मुंबई, 28 अक्टूबर (कृषि भूमि डेस्क): सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। धनतेरस के बाद से अब तक सोना करीब ₹7,600 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,23,420 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,13,140 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,23,270 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

क्यों गिर रही है सोने की कीमतें?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके पीछे कई कारण हैं —

  • डॉलर की मजबूती से गोल्ड की कीमतों पर दबाव
  • US-चीन के बीच व्यापारिक तनाव में नरमी की उम्मीद
  • फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले को लेकर निवेशकों की सतर्कता
  • मुनाफावसूली (Profit Booking) की बढ़ती प्रवृत्ति

इन कारणों से गोल्ड में लगातार बिकवाली का माहौल बना हुआ है।

आज (28 अक्टूबर) के टॉप 10 शहरों में सोने का भाव

शहर22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,13,1401,23,420
मुंबई1,12,9901,23,270
अहमदाबाद1,13,0401,23,320
चेन्नई1,12,9901,23,270
कोलकाता1,12,9901,23,270
हैदराबाद1,12,9901,23,270
जयपुर1,13,1401,23,420
भोपाल1,13,0401,23,320
लखनऊ1,13,1401,23,420
चंडीगढ़1,13,1401,23,420

चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने की तरह चांदी की कीमतें भी नीचे आ रही हैं। 28 अक्टूबर को चांदी ₹1,54,900 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 2.03% की गिरावट के साथ $47.60 प्रति औंस पर आ गया है। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और वैश्विक आर्थिक संकेतों में सुधार की उम्मीदों के चलते चांदी पर भी दबाव बना हुआ है।

क्या आगे और गिरेगा सोना?
मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर डॉलर और मजबूत हुआ या फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए, तो सोने की कीमतें और नीचे जा सकती हैं। हालांकि, त्योहारी सीजन और वेडिंग सीजन में स्थानीय डिमांड बढ़ने से इसमें थोड़ी स्थिरता आ सकती है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची