क्या देश में इस बार कम होगी बारिश ? मानसून की घटती रफ़्तार ने बढ़ाई चिंता।

देश में मॉनसून ने भले ही दो दिन पहले दस्तक दे ही थी। तय समय से 2 दिन पहले केरल पहुंच गया था। करीब आधे देश में अब भी पहुंच बना चुका है। लेकिन लगता है कि अब उसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। ये हम नहीं मौसम विभाग के आंकड़ों से जाहिर हो रहा है। ताजा आकड़ों के मुताबिक देश में 1-17 जून 2024 के बीच सामान्य से 20% कम बारिश हुई है। इसके कारण खेती किसानों के सेक्टर में चिंताएं बढ़ गई है। जानकार कह रहे हैं कि हलांकि अभी मॉनसून शुरुआती दौर में लेकिन फिर भी बारिश की कमी बड़ी चिंता का विषय है। अगर इस साल भी पिछले साल की तरह बारिश कम होती है तो खरीफ फसलों का उत्पादन गिर सकता है। जून में खरीफ फसलों की बुआई शुरू होती है लेकिन बारिश हम होने के कारण वो अब तक शुरु नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि पिछले साल एल-नीनो के कारण देश में कम बारिश हुई थी। और
अगस्त 2023 में 102 सालों में सबसे ज्यादा सूखा महीना रहा था।

GFX IN
HEADER- देश में मॉनसून का हाल
1-17 जून 2024
ईस्ट, नॉर्थ ईस्ट -20%
नॉर्थ -68%
सेंट्रल -29%
साउथ 17%
देश में -20%
GFX OUT

GFX IN
HEADER- देश में मॉनसून का हाल
1-17 जून 2024
तमिलनाडु +111%
आंध्र प्रदेश +78%
तेलंगाना +10%
कर्नाटक +19%
केरल -46%
महाराष्ट्र +6%
गुजरात -71%
मध्य प्रदेश -54%
GFX OUT

क्या कहते हैं जानकार?
मौसम की संस्था स्काईमेट में मेट्रोलॉजी और क्लाइमेट चेंज के VP महेश पलावत ने एक निजी टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि मॉनसून में यहां से सुधार होने की उम्मीद है। कल यानी 19 जून 2024 को देश के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश भी देखने को मिल सकती है। जहां तक राजधानी दिल्ली की बात है तो वहां पर 27-28 जून के बीच मॉनसून पहुंच सकता है। जून में मॉनसून की रफ्तार क्यों कम है इस सवाल के जवाब में पलावत न कहा कि जून के खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। हलांकि इस पूरे महीने में बारिश हो सकती है। लेकिन जुलाई से हालात में सुधार होने की उम्मीद है। ऐसा इस लिए क्योंकि जुलाई के मध्य तक देश में ला-नीना की स्थिति बनेगी और एल नीनो के हालात खत्म हो जाएंगे। इस वजह से सितंबर और अक्टूबर में मॉनसून अच्छा रहने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, विदर्भ और गुजरात, पूर्वी राजस्थान में अच्छे मॉनसून का अनुमान है।

कब आएगा ला-नीना?
अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक जुलाई-सितंबर के बीच ला-नीना की स्थिति बनने की 65% उम्मीद है। वहीं WMO यानी वर्ल्ड मेट्रोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक इस साल ला-नीना के आसार बनेंगे। जहां तक भारत की बात है तो एल-नीनो की स्थिति खत्म हो रही है। एक बार ये खत्म हो जाए और स्थिति ला-नीना की ओर बढ़े तो भारत में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

कम नहीं हो रही है गर्मी !
मॉनसून सुस्त पड़ रफ्तार के बीच गर्मी अपने शबाब पर है। बीते 35 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत देश के दूसरे राज्यों में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इन सबके बीच मौसम विभाग देश के कई हिस्सों में हीटवेव के लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक 19 जून 2024 दिल्ली, हरियाणा, UP में हीटवेव का प्रकोप जारी रह सकता है। बढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची