[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: बिहार चुनाव नतीजों के दिन सोना चढ़ा, दिल्ली में 24 कैरेट की कीमत ₹1,28,780 प्रति 10 ग्राम

मुंबई/नई दिल्ली, 14 नवंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): बिहार चुनाव नतीजों के दिन सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखी जा रही है। वैश्विक बाजार में मजबूत संकेतों, अमेरिकी सरकार का शटडाउन खत्म होने और डॉलर की कमजोरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव को सपोर्ट दिया है। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है। 14 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,28,780 प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,15,190 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

मार्किट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, राजनीतिक अनिश्चितता और आर्थिक उतार-चढ़ाव के दौर में निवेशक गोल्ड को एक सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हैं। बिहार चुनाव के नतीजे आज जारी होने वाले हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से भी गोल्ड की डिमांड बढ़ी है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का रेट
दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी सोने की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। यहां 22 कैरेट सोना ₹1,17,910 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,28,660 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

पुणे और बेंगलुरु में भी इसी तरह की कीमतें बनी हुई हैं—24 कैरेट सोना ₹1,28,630, और 22 कैरेट सोना ₹1,17,910 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

भारत के प्रमुख शहरों के ताज़ा दर इस प्रकार हैं:

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 118060 128780
मुंबई 117910 128660
अहमदाबाद 117960 128630
चेन्नई 117910 128660
कोलकाता 117910 128660
हैदराबाद 117910 128660
जयपुर 118060 128780
भोपाल 117960 128630
लखनऊ 118060 128780
चंडीगढ़ 118060 128780

वैश्विक अनुमान: सोना कहां तक जा सकता है?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक का अनुमान है कि साल 2026 तक सोने की कीमत $5,000 प्रति औंस तक पहुंच सकती है। बैंक के मैक्रो स्ट्रेटजी प्रमुख एलेक्स वुल्फ ने 2026 के अंत तक गोल्ड के $5,200–$5,300 प्रति औंस होने की संभावना जताई है।

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक सोना $4,900 प्रति औंस तक जा सकता है। ANZ का कहना है कि अगले साल के मध्य तक गोल्ड $4,600 प्रति औंस पहुंच सकता है।

चांदी की कीमत में भी उछाल
चांदी भी तेजी के रुख में बनी हुई है। 14 नवंबर को भारत में चांदी ₹1,73,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव बढ़कर $53.86 प्रति औंस हो गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों की कीमतों पर भारतीय मांग के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक गतिविधियों का भी बड़ा प्रभाव पड़ता है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची