Gold Price Today: सोना फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी 2.57 लाख के पार; जानें 8 जनवरी के ताज़ा रेट

GOLD News

नई दिल्ली, 08 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): देश में सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार, 8 जनवरी को एक बार फिर उछाल देखने को मिला। राजधानी दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में सोना महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत भी नए ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत ट्रेंड और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ने से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है।

दिल्ली में सोने की कीमत

आज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में रेट

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट गोल्ड 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,26,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने के दाम

पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के दाम समान स्तर पर बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,38,260 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,26,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (8 जनवरी)

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,28,0101,39,640
मुंबई1,26,7401,38,260
अहमदाबाद1,27,9101,39,540
चेन्नई1,26,7401,38,260
कोलकाता1,26,7401,38,260
हैदराबाद1,26,7401,38,260
जयपुर1,28,0101,39,640
भोपाल1,27,9101,39,540
लखनऊ1,28,0101,39,640
चंडीगढ़1,28,0101,39,640

संबंधित ख़बरें

निवेशकों की चांदी: 2025–26 की रिकॉर्ड तेजी के पीछे असली वजह


 अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,449.87 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर मोड़ा है, जिससे सोने और चांदी दोनों की मांग में तेजी आई है।

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिए जाने की खबरों के बाद वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है। इसका सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ा है, जिन्हें संकट के समय सुरक्षित निवेश माना जाता है।

चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल

चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है। 8 जनवरी की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 78.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

सालाना आधार पर चांदी ने सोने की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बीते एक साल में चांदी की कीमतों में करीब 164 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जबकि 2025 के दौरान सोने की कीमतें लगभग 73.45 फीसदी मजबूत हुई थीं।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंची कीमतों पर सब्स्टीट्यूशन का जोखिम बढ़ सकता है। जैसे-जैसे चांदी महंगी होती जाएगी, इंडस्ट्रियल सेक्टर में कॉपर या निकल जैसे सस्ते विकल्पों की ओर रुख किया जा सकता है।

विश्लेषकों के मुताबिक, जब तक वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव बना रहेगा, तब तक सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। हालांकि ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली से उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888

S9S9

SL888