[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने की तेजी पर ब्रेक, फिसला भाव; जानिए अब कितना रह गया रेट

मुंबई, 27 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today – सोने की कीमतों में जारी तेजी पर 27 फरवरी की सुबह ब्रेक लग गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और कारोबारियों की मुनाफावसूली के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव नीचे आए हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि एक दिन पहले यही भाव 1,62,900 रुपये था। यानी एक दिन में करीब 1,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई में भी 24 कैरेट गोल्ड का भाव घटकर 1,61,010 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। बाजार जानकारों के मुताबिक हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू किया, जिसका असर कीमतों पर साफ दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक स्तर पर भी सोने में नरमी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड्स में उतार-चढ़ाव के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

27 फरवरी की सुबह देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार रहे:

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,48,340 1,61,820
मुंबई 1,47,590 1,61,010
अहमदाबाद 1,48,240 1,61,720
चेन्नई 1,47,590 1,61,010
कोलकाता 1,47,590 1,61,010
हैदराबाद 1,47,590 1,61,010
जयपुर 1,48,340 1,61,820
भोपाल 1,48,240 1,61,720
लखनऊ 1,48,340 1,61,820
चंडीगढ़ 1,48,340 1,61,820

वैश्विक निवेश बैंक JPMorgan ने सोने को लेकर अपने दीर्घकालिक नजरिए को और मजबूत किया है। बैंक ने गोल्ड के लिए लॉन्ग-टर्म अनुमान बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। वहीं 2026 के अंत तक के लिए 6,300 डॉलर प्रति औंस का अनुमान बरकरार रखा गया है। जेपी मॉर्गन के मुताबिक सोने में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड अभी जारी है और आगे भी इसमें मजबूती की गुंजाइश बनी हुई है।

Silver Price Today: चांदी में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज सुबह कमजोरी देखने को मिली। चांदी का भाव घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 7,400 रुपये या करीब तीन प्रतिशत टूटकर 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 87.28 डॉलर प्रति औंस है। गौरतलब है कि जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को भी पार कर चुकी है।

हालिया गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना और चांदी दोनों ही लंबी अवधि में निवेश के लिहाज से आकर्षक बने हुए हैं। हालांकि अल्पावधि में अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मुनाफावसूली के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची