मुंबई, 16 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): लगातार बढ़त के बाद देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह घरेलू बाजार में सोने की तेजी पर ब्रेक लग गया, जबकि चांदी का भाव और मजबूत हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम दबाव में नजर आए।
वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव टूटकर 4,614.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ा है।
दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत फिसलकर 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अहमदाबाद में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31,690 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
शहरवार आज का गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,31,790 | 1,43,760 |
| मुंबई | 1,31,640 | 1,43,610 |
| अहमदाबाद | 1,31,690 | 1,43,660 |
| चेन्नई | 1,31,640 | 1,43,610 |
| कोलकाता | 1,31,640 | 1,43,610 |
| हैदराबाद | 1,31,640 | 1,43,610 |
| जयपुर | 1,31,790 | 1,43,760 |
| भोपाल | 1,31,690 | 1,43,660 |
| लखनऊ | 1,31,790 | 1,43,760 |
| चंडीगढ़ | 1,31,790 | 1,43,760 |
क्यों आई सोने में नरमी?
अमेरिका में महंगाई के अपेक्षाकृत कमजोर आंकड़ों से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। इसके बावजूद, हालिया मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग तथा घटती इनवेंट्री अब भी सोने के लिए सपोर्टिव फैक्टर बने हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती होती है, तो आगे चलकर सोने में दोबारा तेजी लौट सकती है।
संबंधित ख़बर
Silver Price: एक ही दिन में ₹12,000 से ज्यादा उछली चांदी, जानिए रिकॉर्ड तेजी के 5 बड़े कारण
चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार
सोने के उलट चांदी में तेजी का रुख बना हुआ है। 16 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत बढ़कर 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि चांदी का हाजिर भाव गिरकर 91.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले चांदी 93.52 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी थी।
घरेलू बाजार में साल 2026 में अब तक चांदी की कीमत करीब 21 प्रतिशत बढ़ चुकी है, जिससे निवेशकों और उद्योग दोनों की ओर से मजबूत मांग का संकेत मिलता है।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45