नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 29 जुलाई को होने वाली मॉनीटरी पॉलिसी बैठक से पहले वैश्विक निवेशकों की सतर्कता और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने पर दबाव बढ़ा है, जबकि इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी आने से चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।
Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले दो दिनों में ₹1,700 प्रति 10 ग्राम घट चुकी है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,560 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। बुधवार को भी दोनों श्रेणियों में ₹10 प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई।
Gold Price Today: दिल्ली में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,44,310 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,290 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,08,270 प्रति 10 ग्राम है।
देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में लगभग समान स्तर की गिरावट दर्ज की गई है।
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,44,310 | ₹1,32,290 | ₹1,08,270 |
| मुंबई | ₹1,44,160 | ₹1,32,140 | ₹1,08,120 |
| कोलकाता | ₹1,44,160 | ₹1,32,140 | ₹1,08,120 |
| चेन्नई | ₹1,44,160 | ₹1,32,140 | ₹1,08,120 |
| बेंगलुरु | ₹1,44,160 | ₹1,32,140 | ₹1,08,120 |
| हैदराबाद | ₹1,44,160 | ₹1,32,140 | ₹1,08,120 |
| लखनऊ | ₹1,44,310 | ₹1,32,290 | ₹1,08,270 |
| पटना | ₹1,44,210 | ₹1,32,190 | ₹1,08,170 |
| जयपुर | ₹1,44,310 | ₹1,32,290 | ₹1,08,270 |
| अहमदाबाद | ₹1,44,210 | ₹1,32,190 | ₹1,08,170 |
चांदी भी लगातार दूसरे दिन फिसली
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी बनी हुई है। दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे कारोबारी दिन चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 सस्ती हो चुकी है।
दिल्ली में बुधवार को चांदी ₹100 प्रति किलो की गिरावट के साथ ₹2,34,900 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में भी चांदी का भाव इसी स्तर पर बना हुआ है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी पर दबाव की बड़ी वजह इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है, जिससे निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है।

किन वजहों से आई गिरावट?
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले से पहले निवेशक नए दांव लगाने से बच रहे हैं। दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों पर दबाव बढ़ा है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर घरेलू कीमतों पर भी देखने को मिला।
यदि फेड ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रखने का संकेत देता है, तो सोने और चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
अब बाजार की नजर किन घटनाओं पर?
Gold Price Today: फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में बाजार की दिशा कई वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम तय करेंगे। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति के अलावा अमेरिका, यूरोजोन और जापान के महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी।
इसके अलावा अमेरिका की जीडीपी ग्रोथ, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस, साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम्स जैसे प्रमुख आर्थिक आंकड़े भी बाजार की चाल तय करेंगे। साथ ही फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की ब्याज दरों पर होने वाले फैसले भी सोने और चांदी की कीमतों की अगली दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
फिलहाल निवेशकों के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर अमेरिकी फेड की मॉनीटरी पॉलिसी है। बाजार सहभागियों का मानना है कि इसके बाद ही बुलियन मार्केट में अगले बड़े रुझान की तस्वीर स्पष्ट होगी।
=======
इन ख़बरों को भी पढ़ें…
खाद संकट से बचने के लिए संसदीय समिति ने सरकार को दी सलाह
अल नीनो और कमजोर मानसून के साये में दालों का स्टॉक सुरक्षित रखने की तैयारी
भारत का इलायची निर्यात तीन गुना बढ़कर 43.68 करोड़ डॉलर
कमजोर मानसून से खरीफ बुवाई को झटका, रकबा 21% घटा; तिलहन और कपास में बड़ी गिरावट
प्याज बफर स्टॉक खरीद को रफ्तार देने के लिए केंद्र ने बढ़ाई खरीद कीमत
किसानों से महंगा धान, इथेनॉल कंपनियों को सस्ता चावल! सरकार की OMSS नीति पर बड़े सवाल
प्याज किसानों को राहत; केंद्र ने बढ़ाया न्यूनतम खरीद मूल्य, 16.50 रुपये किलो पर होगी खरीद