[polylang_langswitcher]

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: 19 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,57,890 पर, चांदी भी लुढ़की

नई दिल्ली, 19 मार्च (कृषि भूमि ब्यूरो): देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। 19 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,57,890 प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि मुंबई में यह ₹1,57,740 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इससे एक दिन पहले यानी 18 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना ₹1,000 (0.62%) तक टूट गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसका असर दिखा, जहां हाजिर सोने का भाव 4,989.65 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,44,740 प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में यह ₹1,44,590 प्रति 10 ग्राम है।

सोने के भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली144740157890
मुंबई144590157740
अहमदाबाद144640157790
चेन्नई144590157740
कोलकाता144590157740
हैदराबाद144590157740
जयपुर144740157890
भोपाल144640157790
लखनऊ144740157890
चंडीगढ़144740157890

क्यों गिर रहा है सोना?

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे वैश्विक आर्थिक कारण प्रमुख हैं। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों को 3.50%–3.75% के बीच स्थिर रखा है।

दरें स्थिर रहने से निवेशकों का रुझान सोने जैसे सुरक्षित निवेश से थोड़ा कम हुआ है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई, कमजोर लेबर मार्केट और मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी अनिश्चितताएं हैं। इन सभी कारणों ने सोने-चांदी की चमक को प्रभावित किया है।

हालांकि, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया है कि साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती हो सकती है, जिससे भविष्य में कीमतों में फिर उछाल संभव है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह चांदी ₹2,64,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले 18 मार्च को इसमें ₹6,000 (2.28%) की बड़ी गिरावट देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 79.92 डॉलर प्रति औंस रहा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं, तो सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, किसी भी वैश्विक संकट या दर कटौती के संकेत से सोना फिर तेजी पकड़ सकता है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची