मुंबई, 27 फरवरी 2026(कृषि भूमि ब्यूरो): तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुंबई में दूसरा अंतर्राष्ट्रीय वृक्ष संवर्धन सम्मेलन (ATCA 2026) आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन की थीम “Growing Cities – Greener Canopies” रखी गई है, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ शहरी हरियाली, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर चर्चा करेंगे।

यह दो दिवसीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च 2026 को मुंबई के विले पार्ले (पूर्व) स्थित होटल सहारा स्टार में आयोजित होगा। इसका आयोजन Amenity Tree Care Association (ATCA) और नानाजी देशमुख प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

शहरी विकास में पेड़ों की भूमिका पर होगा मंथन

ATCA के निदेशक वैभव राजे ने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण वृक्ष संरक्षण और देखभाल की अनदेखी हुई है। उन्होंने राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों से वृक्ष संवर्धन के लिए मजबूत नीतियां, तकनीकी शिक्षा और प्रभावी कानून लागू करने पर जोर दिया।

ATCA के निदेशक नकुल सावनी के अनुसार, इस वर्ष की थीम का उद्देश्य पेड़ों को शहरी विकास में बाधा नहीं, बल्कि जलवायु सहयोगी, स्वास्थ्य रक्षक और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के रूप में स्थापित करना है।

वहीं, नानाजी देशमुख प्रतिष्ठान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्यन पांडे ने कहा कि यह सम्मेलन भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ शहरों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञ होंगे शामिल

सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञ और भारत के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भाग लेंगे। प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों में

  • कार्ल डल्ला रिवा – निदेशक, बोर्ड ऑफ आर्बोरिकल्चर, ऑस्ट्रेलिया
  • डैन लैम्बे – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आर्बर डे फाउंडेशन, अमेरिका
  • जेसिका सैंडर्स – कार्यकारी निदेशक, सैक्रामेंटो ट्री फाउंडेशन, अमेरिका
  • गैबर गोर्ज – मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक, ग्रीहिल

राष्ट्रीय स्तर पर

  • डॉ. संग्राम चव्हाण – वरिष्ठ वैज्ञानिक, राष्ट्रीय अजैविक तनाव प्रबंधन संस्थान, बारामती
  • डॉ. प्राची गुप्ता – प्रोफेसर, अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, बेंगलुरु
  • व्योम भट्ट – सह-संस्थापक, श्रमसभा
  • वास्तुकार शिल्पा गवाने – संस्थापक, ट्रीज ऑफ अहमदाबाद

सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।

सम्मेलन के मुख्य आकर्षण

  • शहरी वृक्ष प्रबंधन पर व्यावहारिक कार्यशालाएं
  • निर्माण कार्य के दौरान वृक्ष संरक्षण पर तकनीकी सत्र
  • वैश्विक विशेषज्ञों के मुख्य भाषण
  • शहरी हरियाली पर पैनल चर्चा
  • छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता
  • वृक्ष संवर्धन की नई तकनीकों की प्रदर्शनी
  • प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा

कौन-कौन ले सकता है भाग

इस सम्मेलन में वृक्ष विशेषज्ञ, आर्बोरिस्ट, बागवानी विशेषज्ञ, वनस्पति वैज्ञानिक, शहरी योजनाकार, वास्तुकार, नगर निगम अधिकारी, शोधकर्ता, छात्र, पर्यावरण कार्यकर्ता, एनजीओ प्रतिनिधि और आम नागरिक भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए
वेबसाइट: www.arbindia.com/events
ईमेल: info@arbindia.com

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888