[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: नए सप्ताह की शुरुआत में सोना सस्ता, चांदी में भी गिरावट

नई दिल्ली, 23 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 23 फरवरी की सुबह घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,59,420 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹1,59,270 प्रति 10 ग्राम रहा।

हालांकि, साप्ताहिक आधार पर देखें तो बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना ₹1,530 और 22 कैरेट सोना ₹1,400 महंगा हुआ है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,59,280 प्रति 10 ग्राम रहा।

अंतरराष्ट्रीय संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में टैरिफ से जुड़े नए घटनाक्रम और मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव सुरक्षित निवेश की मांग को सहारा दे सकते हैं। ऐसे में सप्ताह के दौरान सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती भी संभव है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली146140159420
मुंबई145990159270
अहमदाबाद146040159320
चेन्नई145990159270
कोलकाता145990159270
हैदराबाद145990159270
जयपुर146140159420
भोपाल146040159320
लखनऊ146140159420
चंडीगढ़146140159420

चांदी की कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी 23 फरवरी की सुबह गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में चांदी का भाव ₹2,74,900 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। उल्लेखनीय है कि जनवरी में चांदी ने ₹4 लाख प्रति किलोग्राम का स्तर भी पार किया था।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ नीति में बदलाव के कारण बुलियन की मांग बनी रह सकती है। निवेशकों को अल्पकाल में उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए, जबकि दीर्घकाल में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी आकर्षक बने रह सकते हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची