[polylang_langswitcher]

कृषि विकास ने बढ़ाई रफ्तार, चावल उत्पादन में भारत बना नंबर-1: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली, 28 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल अपने लिए विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है, बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ पूरे विश्व के कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति, किसानों के हित में पेस्टिसाइड और सीड एक्ट में जल्द ही बड़े बदलाव होंगे।

विश्व कल्याण के साथ विकास पर फोकस

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत वैश्विक कल्याण में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सरकार की शासन व्यवस्था का मूल उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक कल्याण रहा है। उन्होंने कहा कि यह लगातार विचार किया जा रहा है कि भारत वैश्विक समुदाय के हित में किस प्रकार और अधिक योगदान दे सकता है।

कृषि क्षेत्र में तेज प्रगति, चावल उत्पादन में शीर्ष स्थान

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि भारत आज चावल उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। यह उपलब्धि हरित क्रांति के दौर से भी तेज़ गति से हुए कृषि विकास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान कई अहम मुद्दे सामने आए हैं, जिन पर कृषि मंत्रालय प्राथमिकता के आधार पर काम कर रहा है।

घटिया कीटनाशकों पर कसेगा शिकंजा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि घटिया और  नकली कीटनाशकों के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है और उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए पेस्टिसाइड एक्ट और सीड एक्ट में संशोधन पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों से सुझाव भी मांगे गए हैं ताकि कानून को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके और किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा हो।

मनरेगा में बदलाव, किसानों को मिलेगा ज्यादा फायदा

कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार ने मनरेगा योजना में अहम बदलाव किए हैं। पहले इस योजना के तहत 100 दिनों का रोजगार मिलता था, जिसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य किसानों और ग्रामीण मजदूरों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराना और उनकी आय को स्थिर बनाना है।

गरीबी मुक्त गांवों की दिशा में बड़ा कदम

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आने वाले समय में गरीबी मुक्त गांवों का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत, ग्राम विकास और कृषि सुधार योजनाएं किसानों और मजदूरों दोनों के लिए लाभकारी साबित होंगी और ग्रामीण भारत का समग्र विकास सुनिश्चित करेंगी।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची