[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: सोना 1.40 लाख के पार, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, क्या अगले साल भी जारी रहेगी तेजी?

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): देश में सोने की कीमतों में लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,40,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं मुंबई में भी सोना 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। हाजिर सोने का भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच चुका है। घरेलू बाजार में इस साल अब तक सोना करीब 80.24 प्रतिशत मजबूत हुआ है, जिससे निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षित निवेश की मांग, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी के चलते आगे भी गोल्ड में तेजी जारी रह सकती है।

दिल्ली में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,40,180 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,28,510 प्रति 10 ग्राम


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,40,003 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,28,360 प्रति 10 ग्राम


पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,40,003 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,28,360 प्रति 10 ग्राम


प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,28,510 1,40,180
मुंबई 1,28,360 1,40,003
अहमदाबाद 1,28,410 1,40,080
चेन्नई 1,28,360 1,40,003
कोलकाता 1,28,360 1,40,003
हैदराबाद 1,28,360 1,40,003
जयपुर 1,28,510 1,40,180
भोपाल 1,28,410 1,40,080
लखनऊ 1,28,510 1,40,180
चंडीगढ़ 1,28,510 1,40,180

दिग्गज निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि अगले साल दिसंबर तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के कई केंद्रीय बैंक 2026 में भी बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी जारी रख सकते हैं, जिससे कीमतों को और सपोर्ट मिलेगा।

चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतोंमें भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 27 दिसंबर को चांदी का भाव बढ़कर ₹2,40,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इस साल घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में करीब 163.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 75.63 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के तौर पर बढ़ती खरीदारी और वैश्विक सप्लाई में कमी चांदी की कीमतों को लगातार ऊपर ले जा रही है। सोना और चांदी दोनों ही नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मौजूदा ट्रेंड और वैश्विक संकेतों को देखते हुए कीमती धातुओं में तेजी का दौर अभी खत्म होता नहीं दिख रहा, जिससे निवेशकों के लिए यह समय बेहद अहम माना जा रहा है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची