[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में उछाल – जानिए आज के ताज़ा भाव

नई दिल्ली, 20 नवंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): गुरुवार, 20 नवंबर को सोने की कीमतों में देशभर में तेजी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना उछलकर 1,25,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वैश्विक बाजार में भी तेजी दर्ज की गई है, जहां सोने का हाजिर भाव 4,114.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

देश के प्रमुख शहरों मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इंटरनेशनल इकोनॉमिक इंडीकेटर्स, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोने में मजबूत ट्रेंड बना हुआ है।

वैश्विक बाजारों में गोल्ड-चांदी के भाव
वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड का भाव 4,114.01 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर का भाव 52.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, फेडरल रिज़र्व की ब्याज दर नीति में संभावित नरमी, मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव, रूसी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और चीन की ओर से बढ़ती औद्योगिक व निवेश मांग जैसे कारक वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं को मजबूत बनाए हुए हैं। यही वजह है कि सोना और चांदी दोनों ही सुरक्षित निवेश विकल्पों के रूप में निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं और इनकी कीमतों में तेजी बरकरार है।

आज के गोल्ड रेट (20 नवंबर 2025)

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,14,610 1,25,020
मुंबई 1,14,460 1,24,870
अहमदाबाद 1,14,510 1,24,920
चेन्नई 1,14,460 1,24,870
कोलकाता 1,14,460 1,24,870
हैदराबाद 1,14,460 1,24,870
जयपुर 1,14,610 1,25,020
भोपाल 1,14,510 1,24,920
लखनऊ 1,14,610 1,25,020
चंडीगढ़ 1,14,610 1,25,020

चांदी की कीमत में भी तेजी
सोने की तरह चांदी में भी उछाल जारी है। देश के बाजार में चांदी 1,68,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 52.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घरेलू और ग्लोबल फैक्टर्स जैसे डॉलर में उतार-चढ़ाव, अंतरराष्ट्रीय मांग, कच्चे तेल की कीमतें और जियोपॉलिटिकल घटनाएं कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची